Jamshedpur Weather Alert : 29 और 30 जनवरी को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur Weather Alert. 25 जनवरी को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा। जबकि 26 से 28 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 03:18 PM (IST)
Jamshedpur Weather Alert : 29 और  30 जनवरी को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जमशेदपुर, जासं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जाएगी लेकिन, 29 व 30 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृध्दि होने लगी है। बीते 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस वृध्दि दर्ज की गई है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.5 व अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अगले एक सप्ताह में धूप, बादल और बारिश तीनों देखने को मिलेगा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी लेकिन इसी दौरान आसमान में बादल छाने के साथ-साथ बारिश भी होने की पूरी संभावना है।  25 जनवरी को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा। जबकि 26 से 28 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 29 व 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

बढ़ रही मौसमी बीमारी

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी लगातार बढ़ रही है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम या फिर निजी अस्पतालों के ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, बदन दर्द सहित अन्य समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं।

अगले सात दिन का तापमान तिथि               - न्यूनतम           - अधिकतम 24 जनवरी      -  11.5               -   27.4 25 जनवरी      -  14.0               -   29.0 26 जनवरी      -  15.0               -   30.0 27 जनवरी      -  14.0               -    30.0 28 जनवरी      -  15.0               -    30.0 29 जनवरी       -  16.0              -    30.0 30 जनवरी       -  16.0              -    29.0

chat bot
आपका साथी