Jamshedpur, Jharkhand Weather ALERT: 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, होगी बारिश; जाने IMD का पूर्वानुमान
Jamshedpur Jharkhand Weather ALERT कोल्हान सहित झारखंड के अन्य जिलों के लिए राहत की खबर है कि यहां टाक्टे चक्रवात का खास असर नहीं रहेगा। आप इसके दुष्प्रभावों की जद में नहीं आएंगे। लेकिन तेज हवा के साथ बादल जरूर गरजेंगे। ज्यादा न सही कमोबेश बारिश भी होगी।
जमशेदपुर, जासं। कोल्हान सहित झारखंड के अन्य जिलों के लिए राहत की खबर है कि यहां टाक्टे चक्रवात का खास असर नहीं रहेगा। आप इसके दुष्प्रभावों की जद में नहीं आएंगे। लेकिन तेज हवा के साथ बादल जरूर गरजेंगे। ज्यादा न सही कमोबेश बारिश भी होगी। मौसम विभाग के इस बारे में भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला के साथ ही बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ एवं रांची में कुछ स्थानों पर बिजली कडकेगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी एवं बारिश भी होगी।
ये भी जानें
19 मई को झारखंड के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान ठनका भी गिर सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इस दौरान तापमान भी चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। २0 मई को भी कमोवेश यही हाल रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 21 मई से 24 मई के मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मौसम शुष्क रहेगा एवं आसमान साफ रहेगा।
कल भी हुइ थी बारिश
झारखंड के कइ हिस्सों में मंगलवार को दिन में लोगों को काफी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। हालांकि, तेज हवा के साथ बािरश ने अपराह्रन में राहत भी दी। जमशेदपुर में भी बादल छाए। गरजे भी, लेकिन बरसे नहीं। वैसे यहां तबाही का सबब बने तूफान टाक्टे का कोइ असर नहीं रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.6 जबकि न्यूनतम तापमान 27.4
डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लाॅकडाउन की वजह से जरूरत पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं, इसलिए लोगों को धूप से सामना नहीं करना पडा। लेकिन लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए सडक पर मुस्तैद पुलिस-प्रशासनिक अधिकािरयों व कर्मियों को परेशानी जरूर झेलनी पडी।