Jamshedpur, Jharkhand Weather ALERT: झारखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जमशेदपुर, रांची समेत राज्य भर में दो दिन जारी रहेगी बारिश
Jharkhand Weather ALERT झारखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ड किया है। जमशेदपुर रांची समेत राज्य भर में बारिश हो रही है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को भारी बारिश को देखते तैयारी करने का निर्देश दिया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 29 जुलाई को राज्य भर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ही गुरुवार को जमशेदपुर, राजधानी रांची समेत राज्य भर में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को बारिश के मद्देनजर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है।
जमशेदपुर-रांची में बुधवार से ही हो रही बारिश
जमशेदपुर समेत राजधानी रांची में बुधवार की रात से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। जो गुरुवार की सुबह से ही लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसके कारण गुरुवार की सुबह से लो प्रेशर एरिया में झारखंड तब्दील हो गया। यही कारण है कि जमशेदपुर, रांची समेत राज्य के उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी व मध्य इलाकों में भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर सरकार को तैयारी करने का सुझाव दिया है। बारिश का असर झारखंड में 30 जुलाई तक रहेगा।
अगले दो दिनों तक होगी बारिश
माैसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यानि 30 जुलाई तक राज्य के उत्तरी-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को मानसून थोड़ा कमजोर हो सकता है। हालाकि 31 जुलाई और एक अगस्त को आकाश में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
राज्य में सबसे कम तापमान रांची का
राज्य में सबसे कम तापमान रांची का रहा है जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई। जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रांची का तापमान राज्य में सबसे कम रिकार्ड की गई।
रांची में 10 तो जामताड़ा में 132 मिमी हुई बारिश
बुधावार को रांची में 10 तो जामताड़ा में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान दुमका में रिकार्ड की गई। जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गय।