कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पाजिटिव, झारखंड के कांग्रेसियों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Rahul Gandhi Corona Positive कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की। खबर के बाद झारखंड के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चिंतित हो उठे हैं। राहुल को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
जमशेदपुर, जासं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की। साथ ही खुद के संपर्क में आए लोगों से एहतियातन कोरोना जांच कराने का आग्रह किया। राहुल के कोरोना पाजिटिव होने की खबर के बाद झारखंड के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चिंतित हो उठे हैं। राहुल को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों में शामिल हैं। बन्ना ने ट्वीट किया - बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं, ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें ताकि देश और मानवता की सेवा में आप फिर से लगे। https://t.co/ajznacf6Hf" rel="nofollow
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही ये बात
जमशेदपुर से आनेवाले खूंटी के सांसद व केंद्रीय मंत्री भी राहुल के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से आहत नजर आए। उन्होंने ट्वीट किया-
I pray for your speedy recovery. https://t.co/ufuLLwz5Xz" rel="nofollow
— Arjun Munda (@MundaArjun) April 20, 2021