रैफ जवानों ने योग की विभिन्‍न मुद्राओं से किया चकित Jamshedpur News

जवानों को तनाव से मुक्ति के लिए योग द्वारा प्राणायाम से उपचार तथा योग की विभिन्न मुद्रा जैसे आसन प्राणायाम सूक्ष्म योग मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी गयी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:52 PM (IST)
रैफ जवानों ने योग की विभिन्‍न मुद्राओं से किया चकित Jamshedpur News
रैफ जवानों ने योग की विभिन्‍न मुद्राओं से किया चकित Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। योगाभ्‍यास से मन और शरीर दोनों सुदृढ़ होते हैं। साथ ही विभिन्‍न तरह के तनाव व मानसिक विकारों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

यही कारण है कि पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों को योग व प्राणायाम के लिए न केवल प्रेरित किया जा रहा है बल्कि निरंतर उन्‍हें इसका अभ्‍यास भी कराया जा रहा है। यही कारण है कि अब पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान भी योग-प्राणायाम जैसी विधा में निपुण होने लगे हैं।

इसकी बानगी शनिवार को जमशेदपुर स्थित 106 बटालियन द्रुत कार्य बल सुंदरनगर  कैंप परिसर में देखने को मिली। यहां रैफ के जवानों ने एक से बढ़कर एक योग मुद्राएं प्रस्‍तुत कर उपस्थित लोगों को चकित कर दिया। कमांडेंट प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में  उप कमांडेंट (प्रशिक्षण) अनामी शरण  के कुशल पर्यवेक्षण में देशभर के पांच बटालियन से आए हुए कुल 84 कार्मिकों ने योग का प्रदर्शन किया।

योग अभ्यास के दौरान बल में जवानों को तनाव से मुक्ति के लिए योग द्वारा प्राणायाम से उपचार तथा योग के विभिन्न मुद्राएं जैसे आसन प्राणायाम, सूक्ष्म योग, मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम बटालियन में तीन महीने के प्रशिक्षण के रूप में चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के सभी काॢमकों को विशेषकर जवानों को तनाव से मुक्त करवाने तथा वर्तमान परिवेश में उत्पन्न हो रहे अवसादो को दूर करने में काफी सहयोग होगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से योग से ना सिर्फ जवानों का मन शांत रहेगा बल्कि विभिन्न प्रकार के विकार भी दूर होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक ङ्क्षसह व अन्य अधिकारी व जवानों का भी सहयोग रहा। 

chat bot
आपका साथी