जानिए क्यों, रैफ जवानों ने साइकिल से लगाई रेस

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के लगभग आखिरी छोर पर सुंदरनगर का इलाका है जहां रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) का कैंप है। यहां के लोग रविवार की सुबह-सुबह रैफ जवानों काे साइकिल से रेस लगाते देखा तो हैरान रह गए। आखिर जवान किसके पीछे भाग रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 04:10 PM (IST)
जानिए क्यों, रैफ जवानों ने साइकिल से लगाई रेस
जमशेदपुर के सुंदरनगर में साइकिल पर रेस लगाते रैफ के जवान

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के लगभग आखिरी छोर पर सुंदरनगर का इलाका है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) का कैंप है। यहां के लोग रविवार की सुबह-सुबह रैफ जवानों काे साइकिल से रेस लगाते देखा, तो हैरान रह गए। आखिर क्या बात है, ये जवान किसके पीछे भाग रहे हैं। बाद में पता चला कि ये जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘फिट इंडिया’ की अपील पर साइकिल रेस कर रहे हैं।

सुंदरनगर स्थित रैफ-106 बटालियन में फिट इंडिया कैम्पेन के तहत रविवार को साइक्लिंग समेत अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जवानों को फिट व तंदुरुस्त रखने के लिए रैफ के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार के मार्गदर्शन व उपकमांडेंट पीके मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि ‘सीआरपीएफ फिट इंडिया मूवमेंट’ का मुख्य उद्देश्य है जवानों को व्यस्ततम ड्यूटी के साथ स्वयं को स्वस्थ व फिट रखना, ताकि किसी भी परिस्थिति में किसी भी समय जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। जवानों को हर आबोहवा में फिट रहना जरूरी होता है, इसलिए कठिन परिश्रम करके शरीर को इस तरह ढालना जरूरी है कि इन्हें कोई भी मौसम नुकसान नहीं पहुंचा सके। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी जवानों ने अपने आप को फिट रखने के लिए खूब मेहनत किया। उन्होंने कहा कि जवानों की दिनचर्या में प्रतिदिन योग, दौड़, व्यायाम आदि शामिल हैं। यही कारण है कि अपने शरीर को फिट रखकर जवान किसी भी बीमारी को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। स्वस्थ रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। 

chat bot
आपका साथी