Jamshedpur Crime Dairy : किताब खरीदने जा रही छात्रा से साकची में पर्स की छिनतई, सड़क पर रोने लगी छात्रा

पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची जेल चौक के पास बदमाशों ने गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े छात्रा से उसकी पर्स की छिनतई कर ली। वह रिक्शा पर बैठकर साकची पुराना किताब दुकान में किताब खरीदने जा रही थी। घटना के बद छात्रा सड़क पर रोने-बिलखने लगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:51 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy : किताब खरीदने जा रही छात्रा से साकची में पर्स की छिनतई, सड़क पर रोने लगी छात्रा
हर दिन किसी न किसी इलाके में छिनतई की वारदात हो रही है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची जेल चौक के पास बदमाशों ने गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े छात्रा से उसकी पर्स की छिनतई कर ली। वह रिक्शा पर बैठकर साकची पुराना किताब दुकान में किताब खरीदने जा रही थी। घटना के बद छात्रा सड़क पर रोने-बिलखने लगी। उसे लोगों ने समझा-बुझा शांत कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्रा उन्नति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह के पटेलनगर की रहने वाली है।

पिता के साथ रिक्शा पर बैठकर घर से किताब खरीदने जा रही थी। साकची जेल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे आए। उसके हाथ से पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल और रुपये थे। गौरतलब है कि शहर में हर दिन किसी न किसी इलाके में छिनतई की वारदात हो रही है।

जमशेदपुर के परसुडीह में बस चालक को गोली मारने का असफल प्रयास

पूर्वी सिंहभूम जिले के बारीगोड़ा हनुमान मंदिर के पीछे आपसी रंजिश में बस चालक राजीव रजक पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल मिस फायर हो गई। इसके बाद युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। लोगोंं के जमा होने पर सभी वहां से भाग निकले। परसुडीह थाना में राजीव रजक की शिकायत पर बारीगोड़ा निवासी मुन्ना सिंह, सरजामदा के अविनाश सिंह और गदड़ा ईंट भट्ठा के पास का रहने वाला दिनेश गिरी के खिलाफ जान मारने का प्रयास और मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अविनाश सिंह पर रंगदारी, फायरिंग समेत अन्य मामले दर्ज है। वह तड़ीपार भी रह चुका है। कुछ दिन पहले उसके खिलाफ रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इलाके में उसने दहशत फैला रखा है। जमीन विवाद में मारे गए संजीव सिंह का वह भतीजा है।

मौसी की मौत की गम में नाबालिग ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी

पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर में एक नाबालिग मनीषा होनहागा ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसके पिता राजेश होनहागा ने बिरसानगर थाना की पुलिस को बताया पुत्री आठवीं में पढ़ाई करती थी। पुत्री की मौसी का निधन तीन दिन पहले हो गया था जिसको लेकर वह तनाव में थी। संभवत इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी