अब स्मार्टफोन के बिना पूर्णिमा की नहीं रुकेगी पढ़ाई, अभिनेता सोनू सूद का मिला साथ

स्मार्ट फोन नहीं होने से पोटका की रहने वाली पूर्णिमा सिंह की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी। अभिनेता सोनू सूद व उनकी टीम ने पूर्णिमा को मदद को हाथ बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:28 PM (IST)
अब स्मार्टफोन के बिना पूर्णिमा की नहीं रुकेगी पढ़ाई, अभिनेता सोनू सूद का मिला साथ
अब स्मार्टफोन के बिना पूर्णिमा की नहीं रुकेगी पढ़ाई, अभिनेता सोनू सूद का मिला साथ

अमित तिवारी, जमशेदपुर :

स्मार्ट फोन नहीं होने से पोटका की रहने वाली पूर्णिमा सिंह की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी। अभिनेता सोनू सूद व उनकी टीम ने पूर्णिमा को मदद को हाथ बढ़ाया है। बच्ची पूर्णिमा सिंह को सुनकर यह भरोसा नहीं हो रहा है कि फिल्म स्टार सोनू सूद उनकी मदद करेंगे। वह बार-बार पूछ रही है कि क्या यह सच है। सोनू सूद हमारी मदद करेंगे। यह कैसे संभव हो गया। मुंबई से वह पोटका कैसे आएंगे। यह सपना सच होने जैसा है। इस तरह के सवाल उसके दिमाग में चल रहे हैं।

पूर्णिमा को इंटरनेट मीडिया की उतनी समझ नहीं है। वह कहती हैं-काश हर इंसान सोनू सूद जैसा होता। लोगों की तकलीफों को समझता। हमारे मां-पिता नहीं हैं लेकिन आप जिस तरह से मेरी मदद किए हैं वह किसी मां-पिता से कम नहीं है। हमारी उम्मीदों को आपने जगाया है। आत्मबल को बढ़ाया है। शुक्रिया सोनू सूद। आपके जैसे लोगों को देस की जरूरत है। पूर्णिमा दैनिक जागरण को भी शुक्रिया करती हैं जो उनकी समस्याओं को उठाया।

दैनिक जागरण ने चार दिसंबर को पोटका प्रखंड में गीतिलता मध्य विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा सिंह की परेशानी प्रकाशित किया था। इसके बाद चाईबासा की रहने वाली नेहा निषाद ने उस खबर को सोनू सूद व उनकी टीम को ट्वीट किया था। सोनू सूद की टीम ने उसे गंभीरता से लेते हुए पूर्णिमा से संपर्क किया है।

--------------

दैनिक जागरण चला रहा अभियान

कोरोना की वजह से सभी स्कूलों में पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में पूर्णिमा जैसे कई अन्य छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल नहीं है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। वैसे लोगों को मोबाइल उपलब्ध कराने की बीड़ा दैनिक जागरण ने उठाया है। इसे लेकर 'दान करें मोबाइल, विद्या दान है महादान' अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की सराहना हर तरफ हो रही है।

---------------

chat bot
आपका साथी