बिजली की आंखमिचौली से जनता त्रस्त, पेयजल आपूर्ति भी बाधित

प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की उदासीनता के कारण क्षेत्र के लोग नियमित रूप से बिजली एवं पानी के लिए तरस रहे हैं। विगत 15 दिनों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की आंख मिचौली से जनता त्रस्त है..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM (IST)
बिजली की आंखमिचौली से जनता त्रस्त, पेयजल आपूर्ति भी बाधित
बिजली की आंखमिचौली से जनता त्रस्त, पेयजल आपूर्ति भी बाधित

संसू, धालभूमगढ़ : प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की उदासीनता के कारण क्षेत्र के लोग नियमित रूप से बिजली एवं पानी के लिए तरस रहे हैं। विगत 15 दिनों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की आंख मिचौली से जनता त्रस्त है।

शुक्रवार को बिजली समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कालिदी व वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव सिंह के नेतृत्व में दलीय कार्यकर्ता सहायक अभियंता का घेराव करने पहुंचे। लेकिन कार्यालय में सहायक अभियंता नहीं थे। इसके बाद भाजपाइयों ने सहायक अभियंता के नाम एक मांग पत्र कार्यालय में मौजूद कर्मचारी को सौंपा। भाजपा नेता वासुदेव सिंह ने कहा कि धालभूमगढ़ विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए के ट्रांसफामर में तेल नहीं रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। विभागीय मिस्त्री मनमाने रूप से काम कर रहे हैं। वासुदेव सिंह ने इस समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात की। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं होने पर उनके पदाधिकारी व कर्मचारी दोषी है। उन्होंने कहा कि पांच एमवीए में तेल डालने से यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कालिदी ने कार्यपालक अभियंता को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कीा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ और ट्रांसफार्मर में तेल नहीं डाला गया तो, वह धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिल साव, दिलीप पांडे, विक्रम पांडे, शिबू नारायण देव, प्रदीप शर्मा, उत्तम सुराल, सरोज साव, पांडूराम महतो, श्रवण सिंह आदि उपस्थित थे। 24 घंटे में मात्र छह घंटे मिल रही है बिजली : धालभूमगढ़ में पिछले 15 दिन से 24 घंटे में मात्र छह घंटे ही बिजली मिल रही है। वह भी लगातार नहीं है। एक घंटा भी लगातार विद्युत आपूर्ति नहीं हो से पेयजल की कृत्रिम किल्लत पैदा हो गई है। विभाग द्वरा एक अदद तेल के लिए हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया गया है। राखा व माटिगोड़ा में आज चार घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : जादूगोड़ा विद्युत विभाग के एसडीओ प्रशांत राज ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह 7 से 11 बजे तक गिरे हुए पोल व नए पोल का कार्य किया जाएगा। साथ ही पेड़ कटाई का कार्य भी होगा। इस वजह से राखा व माटिगोड़ा में विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी