जनसंपर्क अभियान चला सांसद विद्युत वरण महतो ने सुनी समस्याएं
प्रखंड भदुआ पंचायत स्थित रांगाबांध और सांसद आदर्श पंचायत बड़ाजुड़ी गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद विद्युतवरण महतो भी उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुरूप माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया..
संस, घाटशिला : प्रखंड भदुआ पंचायत स्थित रांगाबांध और सांसद आदर्श पंचायत बड़ाजुड़ी गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद विद्युतवरण महतो भी उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुरूप माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आजादी के वर्षों बाद भी विकास का दंश झेल रहे रांगाबांध के ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपते हुए मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। कहा खरस्वती सिदू-कान्हू चौक से होते हुए रांगाबांध तक सड़क काफी जर्जर है। बरसात का मौसम शुरू होते ही कीचड़ से लथपथ करीब पांच किलोमीटर सड़क से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। महेशडुबा में आरसीसी पुलिया, क्लब भवन निर्माण, हाई मास्क लाइट के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जलमीनार निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने के संबंध में शिकायत की गई। ग्रामीणों की समस्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा सही मायने में रांगाबांध के ग्रामीण विकास से अछूता है। ग्रामीणों की समस्या का निराकरण के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर अविलंब सड़क और पुलिया निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया है। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा समस्याओं के संबंध में उपायुक्त को भी लिखित आवेदन के जरिये अवगत कराया जाएगा। इतना ही नहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जलमीनार में बरती गई अनियमितता पर ठेकेदार पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय तिवारी ने किया। सांसद के साथ ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साहू, बबलू प्रसाद, मुकेश भकत, पोलटू सरदार, दुर्गा दंडपात, ग्राम प्रधान कुनाराम टुडू, सोमरा बिरहोर, हुडिग टुडू, मुकेश मुर्मू, सुखलाल मुर्मू,लागो मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, जवाहरलाल मुर्मू, राजा मुर्मू, भगान सबर, अजय सबर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।