जमशेदपुर के कदमा में खरकई नदी में डूबी बच्ची प्रियंका साह का 24 घंटे बाद भी पता नहीं

Jamshedpur Hindi Samachar अचानक बरखा और प्रियंका नदी के ज्यादा भीतर चली गई और दोनों नदी के तेज बहाव में बहने लगी थी। लोगों ने बरखा को तो बचा लिया परन्तु उसकी सहेली प्रियंका का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल प्रियंका की तलाश जारी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:32 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:32 AM (IST)
जमशेदपुर के कदमा में खरकई नदी में डूबी बच्ची प्रियंका साह का 24 घंटे बाद भी पता नहीं
कदमा में खरकाइ नदी के किनारे जुटी लोगों की भीड।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा रामजनम नगर के खरकई नदी में डूबी प्रियंका साह का घटना के 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह से गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बस्ती में मातम पसरा हुआ है। रविवार को कदमा रामजनम नगर के पास खरकई नदी में नहाने के दौरान दो बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गई थी।

डूब रही बच्चियों की चीख सुनकर वहां नहा रहे कुछ लोगों ने नदी में तुरंत ही छलांग लगा दी और उनमें से एक बच्ची बरखा को किसी तरह से बचा लिया था जबकि प्रियंका साह नदी के तेज बहाव में बह गई। इधर, सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मदद से बच्ची को ढूंढने के प्रयास में जुट गई थी। 10 वर्षीय बरखा साह और उसकी सहेली प्रियंका साह नदी में नहा रही थी। पास में ही प्रियंका की बड़ी बहन नंदनी भी मौजूद थी। अचानक बरखा और प्रियंका नदी के ज्यादा भीतर चली गई और दोनों नदी के तेज बहाव में बहने लगी थी। लोगों ने बरखा को तो बचा लिया परन्तु उसकी सहेली प्रियंका का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल प्रियंका की तलाश जारी है।

10 दिन बाद भी भाई बहन का पता नहीं

जमशेदपुर कदमा रामजनम नगर निवासी संतोषी सरदार ने अपनी बेटी मनीषा और पुत्र मनीष सरदार को साथ लेकर खरकई नदी में 17 सितंबर की सुबह छलांग लगा दी थी। 18 सितंबर को संतोषी सरदार का शव सोनारी दोमुहानी से बरामद किया गया था। उसके दोनों बच्चों का 10 दिन बाद भी पता नहीं चला।

chat bot
आपका साथी