सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर शहर में 250 से अधिक सीसीटीवी लगाने की तैयारी

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की तैयारी है। इसको लेकर शहर में 250 से अधिक और सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। 11 किमी तक इलाका सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:58 PM (IST)
सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर शहर में 250 से अधिक सीसीटीवी लगाने की तैयारी
मानगो सिटी इन और गोविंदपुर तक कैमरा लगाए जाएंगे।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की तैयारी है। इसको लेकर शहर में 250 से अधिक और सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। 11 किमी तक इलाका सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। ताकि अपराधी घटना के बाद कैमरे से बच नहीं पाएं।

कई निजी कंपनियों ने सीसीटीवी लगाने को लेकर अपनी रुचि दिखाई है। इसको लेकर जुस्को और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारियों से कंपनियों की वार्ता चल रही है। एसएसपी ने बताया कि अभी शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो शहर के आठ किमी के रेडियस को कवर करते हैं। छह कैमरे खराब हैं। मानगो सिटी इन और गोविंदपुर तक कैमरा लगाए जाएंगे। कैमरे की गुणवता उच्च क्वालिटी की होगी।

chat bot
आपका साथी