परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की टॉपर बनी प्रीति कुमारी

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की छात्रा सह जादूगोड़ा मोड़ चौक निवासी पूर्व यूसिल कर्मी रामचंद्र रजक की नतनी प्रीति कुमारी ने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की टॉपर बनकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रीति को 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST)
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की टॉपर बनी प्रीति कुमारी
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की टॉपर बनी प्रीति कुमारी

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की छात्रा सह जादूगोड़ा मोड़ चौक निवासी पूर्व यूसिल कर्मी रामचंद्र रजक की नतनी प्रीति कुमारी ने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की टॉपर बनकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रीति को 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। कुल 500 में उसे 481 अंक प्राप्त हुआ है। विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 97, गणित में 95, अंग्रेजी में 96 और हिदी में 44 अंक प्राप्त हुया है। प्रीति आगे की पढ़ाई बायो साइंस से पढ़ कर भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। प्रीति ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वो अपने नाना नानी और शिक्षकों को देना चाहती है। बताया कि वो हमेशा घर पर करीब पांच से सात घंटे पढ़ाई करती है। टॉप होने पर काफी खुशी मिल रही है। यह सफलता मुझे आगे की पढ़ाई में मदद करेगी। मैं आगे और भी अच्छा करने का प्रयास करूंगी। आर्ची साहा बनी परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की दूसरी टॉपर : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की छात्रा जादूगोड़ा नवरंग मार्केट निवासी कपड़ा व्यवसायी विजय साहा की पुत्री आर्ची साहा ने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।आर्ची को 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वही कुल 500 में से 472 अंक उसे मिले है। विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 96, हिदी में 96, अंग्रेजी में 95 और गणित में 91 अंक मिला है। आर्ची अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। बायो साइंस लेकर आगे की पढ़ाई कर भविष्य में कार्डियो हर्ट सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। कहा कि वो हर रोज घर पर करीब पांच से छ: घंटे सेल्फ स्टडी करती है। आगे और ज्यादा मेहनत करके और भी अच्छा रिजल्ट लाने का प्रयास करेगी।

chat bot
आपका साथी