Jharkhand Techers Issues: घर बुलाकर हो रही शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, बीईईओ की पोटका विधायक ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत

Jharkhand Teachers Service confirmation. मुसाबनी डुमरिया एवं धालभूमग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीईईओ सेवा संपुष्टि का कार्य नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों को दौड़ा रहे हैं। घर आकर सेवा संपुष्टि कराने को कह रहे हैं। इससे शिक्षक खुद को प्रताडित महसूस कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:23 PM (IST)
Jharkhand Techers Issues: घर बुलाकर हो रही शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, बीईईओ की पोटका विधायक ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देते पोटका के विधायक संजीव सरदार।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड राज्य के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का कार्य 40 साल बाद सामूहिक रूप से पहली बार प्रारंभ हुआ है। इसके बावजूद इस कार्य को रोकने की पूरी कोशिश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ही कर रहे हैं। वे सही समय पर शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। इस कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकारी सेवा में लगे कर्मियों की सेवा संपुष्टि तीन साल में हो जानी चाहिए थी, लेकिन झारखंड में यह नहीं हो पा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षक अपने हिसाब से सेवा संपुष्टि करा लेते थे। पहली बार सामूहिक रूप से यह कार्य हो रहा है।

राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की तीन वर्षों की अवधि पूरी करने के बाद सेवा संपुष्टि का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से निर्गत किया गया। इस संबंध में सभी वांछित अभिलेख 31 अगस्त तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा करना था तथा पांच सितंबर को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में इसे उपस्थापित करना था। इसके बावजूद मुसाबनी, डुमरिया एवं धालभूमग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीईईओ सेवा संपुष्टि का कार्य नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों को दौड़ा रहे हैं। घर आकर सेवा संपुष्टि कराने को कह रहे हैं। इससे शिक्षकों को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है। तीनों प्रखंड में केशव प्रसाद बीईईओ के पद पर पदस्थापित हैं। इस बीईईओ के खिलाफ मंगलवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में बीईईओ पर अमर्यादित व्यवहार, मनमाना रवैया तथा विभागीय आदेश के अनुपालन में अनदेखी करने का आरोप लगया है तथा मांग की गई है कि वे जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप करें। शिक्षकों का रोष बढ़ता जा रहा है। इस ज्ञापन के साथ विधायक संजीव सरदार द्वारा बीईईओ केशव प्रसाद की शिकायत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से की गई शिकायत के पत्र को भी संलग्न किया गया है।

chat bot
आपका साथी