Potka, Jharkhand Loot Case: झारखंड के पोटका लूटकांड का मुख्य आरोपी लखन मार्डी आेडिशा से गिरफ्तार

रखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के रायपुर पुलिया में लूटकांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ लखन मार्डी को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लखन आेडिशा के जसीपुर स्थित अपने घर पर था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:57 PM (IST)
Potka, Jharkhand Loot Case: झारखंड के पोटका लूटकांड का मुख्य आरोपी लखन मार्डी आेडिशा से गिरफ्तार
रायपुर पुलिया में लूटकांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ लखन मार्डी।

पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के रायपुर पुलिया में लूटकांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ लखन मार्डी को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को पोटका पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 4 सितंबर 2020 को बिजनेस कॉरस्पॉडेंट विश्वजीत मंडल से दो लाख पंद्रह हजार नकद की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।  जिसके बाद विश्वजीत मंडल द्वारा पोटका थाने में कांड संख्या 49 /2020 दर्ज कराया था।

पोटका पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि लखन आेडिशा के जसीपुर स्थित अपने घर पर है। इसी सूचना के आधार पर पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा द्वारा टीम बनाकर तिरिंग थाना क्षेत्र के जसीपुर, बांग्ला टोला में छापामारी कर आरोपित लखन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। लूटकांड के मुख्य आरोपी लखन ने पोटका पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी