Potka Jamshedpur Misdeed case: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी संजय गिरफ्तार

Potka Jamshedpur Misdeed case संजय ने पहले पीड़िता संग 5-6 सवारी को बैठा कर धिरौल छोड़ दिया और लड़की को लेकर बालीजुड़ी के पास एकांत मैदान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर 15 अक्टूबर के सुबह लड़की को कालिकापुर स्टैंड में छोड़ दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:37 AM (IST)
Potka Jamshedpur Misdeed case: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी संजय गिरफ्तार
पोटका थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित।

पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी संजय सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार सोहदा निवासी संजय सरदार 14 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे कालिकापुर स्टैंड में टेंपो के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। इतने में एक लड़की (16 वर्ष) संजय के पास आई और कहा कि मेरे पिता ने मुझसे मारपीट की है। केस करने पोटका थाना जाएंगे। संजय ने उसे टेंपो में बैठा लिया।

ठीक इसी वक्त संजय का फोन आया कि कुछ सवारी को धिरौल छोड़ना है। संजय ने पहले पीड़िता संग 5-6 सवारी को बैठा कर धिरौल छोड़ दिया और लड़की को लेकर बालीजुड़ी के पास एकांत मैदान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर 15 अक्टूबर के सुबह लड़की को कालिकापुर स्टैंड में छोड़ दिया। लड़की ने अपने परिवार को फोन किया । लड़की की मां स्टैंड आई और उसे लेकर अपने मायके राजनगर चली गई। मायके में मां के पूछताछ करने पर पीड़िता ने दुष्कर्म घटना की जानकारी से अवगत कराया। पीड़िता के अनुसार पोटका थाना में केस दर्ज नहीं करने पर 16 अक्टूबर को मां बेटी संग एसएसपी जमशेदपुर कार्यालय पहुंची एवं घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने थाना को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने पीड़िता के बयान पर आरोपी की पहचान संजय सरदार के रूप में कर रविवार सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि संजय ने कहा कि उसे बेवजह फंसाया गया । संजय के विरूद्ध धारा 376 तथा 4/6 पोसको एक्ट भादवि दर्ज कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी