ग्राम प्रधान ने बांस-बल्ली लगाकर आवागमन रोका

संसू पोटका पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मध्य विद्यालय स्कूल को जो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:00 AM (IST)
ग्राम प्रधान ने बांस-बल्ली लगाकर आवागमन रोका
ग्राम प्रधान ने बांस-बल्ली लगाकर आवागमन रोका

संसू, पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मध्य विद्यालय स्कूल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर ग्राम प्रधान ने बांस-बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जय प्रकाश भगत द्वारा लगाये बांस-बल्ली को हटाने की मांग पुलिस से की है। ग्राम प्रधान के रवैये से आजीज ग्रामीणों ने अमूल्यो भगत, त्रिभंग भगत, रमेश चंद्र भगत व पिंटू भगत के नेतृत्व में रविवार को स्कूल गेट के समक्ष प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि 1978 में ग्राम प्रधान जयप्रकाश भगत के पूर्वजों ने स्कूल जाने के लिए जमीन दी थी। जिसका उल्लेख रजिस्ट्री में भी किया गया है। इसके बावजूद उसने स्कूल जाने वाली सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर गोपालपुर के ग्रामीणों व बच्चों को परेशान किया जा रहा है।

हत्यारोपित समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संसू, आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अलग-अलग मामलें में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि बीते वर्ष तीन दिसबंर को मीरूडीह बास्कों नगर के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। इस बाबत पुलिस मामले का जांच कर रही थी। जिसमें फरार चल रहे आरोपित चक्रधरपुर महुलपानी निवासी दुबराज मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अपना गुनाह कबुल करते हुए बताया कि वह एवं मृतिका माला देवी एक साथ रेलवे साइड पर काम करती थी। उसी दौरान दोनो के बीच में सबंध बना था, उसके बाद से महिला उसपर विवाह करने के लिए दबाव डाल रही थी। इससे आजिज होकर उसने उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर, वर्ष 2018 में चोरी के मोटर साइकिल मामले में पुलिस ने परसुडीह नमो टोला निवासी राजा लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तीन चोरों ने बाइक चोरी की थी। उसी बाइक से तीनों का ओडिशा में दुर्घटना हुआ। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले में दो आरोपितों को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी