Jamshedpur, Jharkhand : 18+ वैक्सीनेशन पर शुरू हो गई राजनीति, भाजपा ने जिला प्रशासन के साथ सरयू राय को भी लपेटा

Politics started on 18+ vaccination झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार शुक्रवार से राज्यभर में 18+ आयु के लोगों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत हो गई। जमशेदपुर में भी निर्धारित 13 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। इसके साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:50 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand : 18+ वैक्सीनेशन पर शुरू हो गई राजनीति, भाजपा ने जिला प्रशासन के साथ सरयू राय को भी लपेटा
जिला प्रशासन पर बगैर ग्राउंडवर्क के काम करने का आरोप लगाया है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार शुक्रवार से राज्यभर में 18+ आयु के लोगों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत हो गई। जमशेदपुर में भी निर्धारित 13 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। इसके साथ ही जमशेदपुर में राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन पर अधूरी तैयारियां और बगैर ग्राउंडवर्क के काम करने का आरोप लगाया है।

जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि 18+ टीकाकरण में शहरी जमशेदपुर और विशेषकर पूर्वी विधानसभा की उपेक्षा की गई है। स्थानीय विधायक सरयू राय पर भी इस संवेदनशील विषय पर उचित पक्ष ना रखने का आरोप पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया। कहा कि विधायक सरयू राय की निष्क्रियता का प्रतिफल रहा कि पूर्वी विधानसभा में एक भी वैक्सीनेशन केंद्र निर्धारित नहीं किया गया। इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा जमशेदपुर पश्चिमी में महज़ कुछ ही दूरी पर दो वैक्सीनेशन केंद्र संचालित करने को भी भाजपा ने विभेदपूर्ण बताया। कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी स्वास्थ्य मंत्री को वोट बैंक की चिंता हो रही है।

पहली बार लगाया आरोप

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बगैर होमवर्क किए जिला प्रशासन ने निचले अधिकारियों से प्राप्त फ़ीडबैक के आधार पर वैक्सीनेशन केंद्र निर्धारित कर दिया, जिससे लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। शहरी जमशेदपुर से 40 से 90 किलोमीटर दूर के टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए लोग सफ़र कर रहे हैं। इतनी दूरी से लोगों को अनावश्यक परेशानी में धकेला गया है। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र की भांति ही जमशेदपुर पूर्वी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी दो से तीन टीकाकरण केंद्र संचालित किया जाएं। दिनेश कुमार ने सुझाव दिया कि टेल्को स्थित चिन्मया विद्यालय को टीकाकरण केंद्र के रूप में विकसित करने से जमशेदपुर पूर्वी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।  ज्ञात हो कि यह पहला मौका है, जब दिनेश कुमार ने किसी मुद्दे पर विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर किसी तरह का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी