जमशेदपुर में पुलिसकर्मी का कुएं में मिला शव, हजारीबाग का रहने वाला था जवान

पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर के कुएं से पुलिसकर्मी का शव रविवार को बरामद किया गया है जिसकी पहचान राम विलास पासवान के रूप में की गई। वह मूल रूप से हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरिया ग्राम का निवासी था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 04:27 PM (IST)
जमशेदपुर में पुलिसकर्मी का कुएं में मिला शव, हजारीबाग का रहने वाला था जवान
गमगीन मृत जमशेदपुर के पुलिसकर्मी के परिजन। जागरण

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर के कुएं से पुलिसकर्मी का शव रविवार को बरामद किया गया है जिसकी पहचान राम विलास पासवान के रूप में की गई। वह मूल रूप से हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरिया ग्राम का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गया या उसने खुदकुशी की होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। वही जवान की मौत को लेकर चर्चा जारी है।

जवान पुलिस कंट्रोल रूम में 100 डायल में कार्यरत था। पुलिसकर्मियों ने बताया कि रविवार सुबह कुएं में नहाने गए थे। पानी में शव को देखा। वरीय अधिकारी के आदेश पर शव को बाहर निकाला गया। शव देखकर प्रतीत हो रहा कि शव एक दिन पुराना है। पानी मे रहने के कारण शव फूल गया था। राम विलास पासवान पुलिस कंट्रोल रूम के आवास परिसर में ही अकेले रहता था। मौके पर साकची थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पहुंचे। गौरतलब है कि पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से सटे महिला थाना, बैरक, साकची थाना भवन, आवासीय क्वार्टर, सीसीआर डीएसपी का कार्यालय समेत कई आफिस है। पुराने जर्जर क्वार्टर भी हैं।

chat bot
आपका साथी