Pm kisan samman nidhi : इंतजार खत्म, पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी ; ये रही पूरी जानकारी
PM Kisan Samman Nidhi 8th instalment पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त शुक्रवार यानी 14 मइ को जारी हो गइ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन किसानों को संबोधित कर रहे हैं। ये रही पूरी जानकारी। राशि उन्हीं किसानों के खाते में जाएगी जिन्होंने रजिस्ट्र्रेशन कराया है।
जमशेदपुर, जासं। PM Kisan पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त शुक्रवार यानी 14 मइ को जारी की गइ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे से बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान ही किसानों के लिए राशि जारी हो गइ। यहां रही पूरी जानकारी।
हालांकि, इसका लाभ सभी किसानों को नहीं मिलेगा। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 2.58 किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक लगभग 49,967 किसानों का ही निबंधन हुआ है। ये किसान जिले के 12 अंचलों में 1810 राजस्व ग्राम के हैं। आज अक्षय तृतिया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है और आज ही करीब 19 हज़ार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।
इसका लाभ करीब-करीब 10 करोड़ किसानों को होगा।
बंगाल के किसानों को पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हुआ है: PM
इन्हें ही मिल सकता किसान सम्मान निधि का लाभ
सालाना छह हजार रुपये की मदद
पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे किसान को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किसान के बैंक खाते में सीधे चली जाती है। पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ भी पूर्व की रघुवर सरकार ने शुरू किया था। इसमें लगभग 90 हजार लाभुक निबंधित थे।
सरकार की ये है मंशा
मोदी सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए साल में 6000 रुपये की मदद के लिए योजना बनाई है। किसानों को यह मदद 2000 रुपये की 3 किस्तों में दी जाती है। DBT के तहत यह रकम सीधे खाते में ट्रांसफर होती है। PM Kisan के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी हो जाती है। इसका अपडेट PM Kisan वेबसाइट पर दिया गया है।