Pm kisan samman nidhi : इंतजार खत्म, पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी ; ये रही पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi 8th instalment पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त शुक्रवार यानी 14 मइ को जारी हो गइ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन किसानों को संबोधित कर रहे हैं। ये रही पूरी जानकारी। राशि उन्हीं किसानों के खाते में जाएगी जिन्होंने रजिस्ट्र्रेशन कराया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:46 AM (IST)
Pm kisan samman nidhi : इंतजार खत्म, पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी ; ये रही पूरी जानकारी
पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे किसान को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिलती है।

जमशेदपुर, जासं। PM Kisan पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त शुक्रवार यानी 14 मइ को जारी की गइ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे से बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान ही किसानों के लिए राशि जारी हो गइ।  यहां रही पूरी जानकारी।

हालांकि, इसका लाभ सभी किसानों को नहीं मिलेगा। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 2.58 किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक लगभग 49,967 किसानों का ही निबंधन हुआ है। ये किसान जिले के 12 अंचलों में 1810 राजस्व ग्राम के हैं।

आज अक्षय तृतिया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है और आज ही करीब 19 हज़ार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

इसका लाभ करीब-करीब 10 करोड़ किसानों को होगा।

बंगाल के किसानों को पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हुआ है: PM

— PMO India (@PMOIndia) May 14, 2021

इन्हें ही मिल सकता किसान सम्मान निधि का लाभ

इस योजना का लाभ वैसे किसानों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय आयकर के दायरे में नहीं आती है। यदि उनके परिवार में कोई आयकर दाता है तो भी वे इस योजना से वंचित होंगे। इस योजना का लाभ उन किसानों को भी नहीं मिलेगा, जो कृषि योग्य भूमि का उपयोग अन्य किसी व्यवसायिक कार्य के लिए कर रहे हैं। इस योजना में वैसे किसान भी शामिल नहीं हो सकते, जो सिर्फ खेतिहर मजदूर हैं। उनके नाम से कृषि योग्य भूमि नहीं है। यदि खेत है भी और उन्होंने इसका नामांतरण पिता-दादा से नहीं कराया है, वे भी इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे। यदि कोई किसान सरकारी नौकरी में है या था। उसे सरकार से वेतन या पेंशन मिलता है, तो वह भी इस योजना के लाभुक नहीं हो सकते। सरकारी नौकरी में नहीं हों और वे डाक्टर, वकील आदि के पेशा से जुड़े हैं, तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सालाना छह हजार रुपये की मदद

पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे किसान को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किसान के बैंक खाते में सीधे चली जाती है। पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ भी पूर्व की रघुवर सरकार ने शुरू किया था। इसमें लगभग 90 हजार लाभुक निबंधित थे।

सरकार की ये है मंशा

मोदी सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए साल में 6000 रुपये की मदद के लिए योजना बनाई है। किसानों को यह मदद 2000 रुपये की 3 किस्तों में दी जाती है। DBT के तहत यह रकम सीधे खाते में ट्रांसफर होती है। PM Kisan के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी हो जाती है। इसका अपडेट PM Kisan वेबसाइट पर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी