कारगिल युद्ध के बलिदानियों की याद में हो रहा पौधारोपण, जमशेदपुर के आर्मी कैंप में सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने लगाए पौधे

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इस वर्ष कारगिल युद्ध के बलिदानियों की याद में पौधारोपण कर रहा है जो पूरे सप्ताह चला। इसकी शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन से हुई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:03 PM (IST)
कारगिल युद्ध के बलिदानियों की याद में हो रहा पौधारोपण, जमशेदपुर के आर्मी कैंप में सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने लगाए पौधे
सोनारी स्थित आर्मी कैंप के पौधारोपण में पूर्व सैनिकों की टीम सक्रिय रहीं।

जमशेदपुर, जासं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इस वर्ष कारगिल युद्ध के बलिदानियों की याद में पौधारोपण कर रहा है, जो पूरे सप्ताह चला। इसकी शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन से हुई थी। इसमें शहर के अनेक क्षेत्रों में पौधारोपण का कर्यक्रम किया गया। सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को आर्मी कैंप, सोनारी में 100 पौधे लगाए गए, जिसमें सागवान, आंवला, कटहल, अमरूद, नीम, काजू, आम, जामुन आदि शामिल हैं।

फौजी एंड फ्रेंड्स  सक्रिय

सोनारी स्थित आर्मी कैंप के पौधारोपण में पूर्व सैनिकों की टीम सक्रिय रहीं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मोहित सहाय की अनुमति व ऑनरी लेफ्टिनेंट राधेश्याम एवं उनकी टीम के सहयोग से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम 'जय हो' के (फौजी एंड फ्रेंड्स) सदस्यों ने मिलकर पौधा लगाया। इस मौके पर गौरव सेनानियों एवं जय हो के सदस्यों का जोश देखकर यूनिट के अधिकारियों ने इस नेक कार्य की खुले मन से सराहना की।

मिशन आक्सीजन से मिली प्रेरणा

कोरोना काल में आक्सीजन की कमी को देखते हुए दैनिक जागरण ने पूरे देश में मिशन आक्सीजन अभियान शुरू किया था। इसके तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। इसकी शुरुआत पांच जून को विश्व प्रर्यावरण दिवस पर हुई थी। वहीं 14 जून को कोरोना से दिवंगत हुए लोगों की याद में पौधे लगाए गए थे। पूर्व सैनिकों ने भी माना कि पौधा लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से कई लोगों ने दम तोड़ दिए। पौधारोपण के बहुद्देशीय फायदे होते हैं।

इनकी रही भागीदारी

पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, डा. कमल शुक्ला व राजू रंजन ने किया, जबकि इसे सफल बनानेजिला मंत्री दिनेश सिंह ने किया।

कार्य्रकम को सफल बनाने में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट देवानंद सिंह, अनिल राय, डा. ताहिर हुसैन, जावेद हुसैन, प्रोफेसर सुभाष चंद्र, मनीष, आकाश, रोहिला, दीप चक्रवर्ती, जावेद खान, मिथिलेश सिंह, दिलीप कुमार नायडू, दीपक कुमार, महेश जोशी व आर्मी कैंप के वीर जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी