शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर कर दिया इन्कार

26 वर्षीय युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फांसा एवं उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस क्रम में महिला गर्भवती हो गइ। इसकी जानकारी युवक को देते हुए महिला ने शादी के लिए कहा तो युवक ने इन्कार कर दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:55 AM (IST)
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर कर दिया इन्कार
युवक ने पूछताछ में महिला से एक साल से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है।

पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली से शादी के नाम पर धोखा देने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रेमिका की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाइ में जुट गइ है।

आरोप है कि 26 वर्षीय युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फांसा एवं उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस क्रम में महिला गर्भवती हो गइ। इसकी जानकारी युवक को देते हुए महिला ने शादी के लिए कहा तो युवक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आकाश भगत नामक युवक को नामजद किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वही महिला की मेडिकल जांच कराइ जा रही है l कोवाली पुलिस के समक्ष युवक आकाश भगत ने पूछताछ में महिला से एक साल से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है

लूटकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

उधर, कोवाली थाना क्षेत्र के के रसूनचौपा पुलिया के पास लूट के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सपफलता पाइ है। इसी वर्ष 10 अप्रैल को आेडिशा के रायरंगपुर के रहनेवाले दो बकरी में व्यापारियों से एक लाख सत्तर हज़ार बंदूक की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था l सात लोग इस घटना को अंजाम देने में शामिल थे। अब तक कोवाली पुलिस द्वारा छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है l कोवाली थाना प्रभारी अमित रविदास को सूचना मिली कि राजकुमार वैष्णव अपने घर पर है। इस सूचना के बाद छापामारी के दौरान घटना के आरोपित राजकुमार वैष्णव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपित बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा का रहनेवाला है। राजकुमार को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी