Jamshedpur Crime Dairy :शादी का झांसा देकर विधवा के साथ शादी-शुदा युवक कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार

शदीशुदा युवक एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर विगत छह माह से यौन शोषण कर रहा था। शादी का दबाव देने पर शादी से इंकार किए जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:27 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy :शादी का झांसा देकर विधवा के साथ शादी-शुदा युवक कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार
महिला को प्रेम जाल में फांस शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी की पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में तामोलिया निवासी रूपचंद्र कुम्भकार को गिरफ्तार किया है। उस पर एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर विगत छह माह से यौन शोषण किए जाने और शादी का दबाव देने पर शादी से इंकार किए जाने का आरोप लगाते हुए कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित शादी-शुदा है। आरोपित और महिला एक ही साथ एक अस्पताल में काम करते थे जहां आरोपित ने महिला को प्रेम जाल में फांस शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में गुमटी में चोरी करते दो नाबालिग पकड़े गए

पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने बारीडीह में गुमटी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे दो नाबालिग को पकड़ लिया। इनमें एक टेल्को और दूसरा गोलमुरी इलाके का रहने वाला है। दोनों के पास से चोरी के सामान और नकद रुपये बरामद किए गए है। गुमटी संचालक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र विद्यापति नगर रोड नंबर तीन निवासी राज कुमार तिवारी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर के कदमा में लिफ्ट मांगकर छिनतई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर छिनतई करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को कदमा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राज मुखी और कृष्णा मुखी शामिल है। गिरोह के एक अन्य सदस्य अमन मुखी उर्फ काला नगीना की तलाश पुलिस कर रही है। बागबेड़ा रामनगर निवासी मिठ्ठू पात्रो की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ मोबाइल छिनतई की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया कदमा रानीकुदर में तीन बदमाशों ने उसे इशारा कर रोकवाया। इसके बाद लिफ्ट मांगकर दो बदमाश बाइक में बैठ गए। कुछ आगे जाने पर दो बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका। मारपीट करते हुए मोबाइल की छिनतई कर ली और भागने लगे। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए राजा मुखी की निशानदेही पर कृष्णा मुखी को बिष्टुपुर के धतकीडीह मेडिकल बस्ती में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी