Physical Abuse Jamshedpur: जुगसलाई में शादी का झांसा देकर होटल में किया यौन शोषण

Physical abuse युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसका परिचित है। उसे आरोपित स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपित से उसका छह माह पहले परिचय हुआ था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:25 PM (IST)
Physical Abuse Jamshedpur: जुगसलाई में शादी का झांसा देकर होटल में किया यौन शोषण
शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने के मामले सामने आए हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जुगसलाई में धोखे से होटल में ले जाने और वहां शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने के मामले सामने आए हैं। घटना 20 नवंबर की है और पुलिस मामले को टालते रही। मामला वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद 25 नवंबर को युवती की शिकायत पर राकेश कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसका परिचित है। उसे आरोपित स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपित से उसका छह माह पहले परिचय हुआ था। वहीं अब तक की जांच में पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपित और कुछ माह पहले घर से भाग गए थे। इसके बाद वापस लौट आए थे। दोनों में प्रेम संबंध है। युवती आरोपित से विवाह करना चाहती है। आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जमशेदपुर के गोविंदपुर में हरवे-हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला

गोविंदपुर यशोदानगर निवासी धमेंद्र कुमार सिंह की घर पर में हरवे-हथियार से लैस होकर लोग घुस गए। जान मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए सभी भाग निकले। मामले में धमेंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर धमेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, दीपू, धमेंद्र की पत्नी और दीपू की पत्नी के खिलाफ गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सोनारी में मारपीट और छेड़खानी, प्राथमिकी

सोनारी बेलपात्रा अपार्टमेंट निवासी राजेश कुमार ने ऋषि कुमार और उसके माता-पिता के खिलाफ मारपीट करने और घर की महिला के साथ छेड़खानी किए जाने और चेन खींच लेने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित भी बेलपात्रा अपार्टमेंट के निवासी है। घटना 25 नवंबर की है।

मानगो में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

बागबेड़ा कालोनी निवासी रजनी कुमार गुप्ता ने पति विक्की कुमार गुप्ता के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित मानगाे थाना क्षेत्र गुरुद्वारा रोड के ग्वाला बस्ती का निवासी है।

बिरसानगर में मारपीट, 20 के खिलाफ प्राथमिकी

बिरसानगर थाना में बर्मामाइंस नामदी रोड निवासी कुंवर सिंह जामुदा ने देवव्रत सिंह और उसके 20 स्वजनों पर नजायज मजमा बनाकर मारपीट करने, धमकी देने और हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित बिरसानगर के गीतांजलि अपार्टमेंट के निवासी है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद का है।

chat bot
आपका साथी