बंगाल की जनता ने भाजपा के इरादों को किया चकनाचूर : श्रीकांत महतो

पश्चिम बंगाल के लघु उद्योग एवं कपड़ा मंत्री सह शालबनी के विधायक श्रीकांत महतो सोमवार को धालभूमगढ़ में रक्तदाता सम्मान समारोह में पहुंचे। वहां वे मीडिया से भी रूबरू हुए..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:00 AM (IST)
बंगाल की जनता ने भाजपा के इरादों को किया चकनाचूर : श्रीकांत महतो
बंगाल की जनता ने भाजपा के इरादों को किया चकनाचूर : श्रीकांत महतो

संसू, धालभूमगढ़ : पश्चिम बंगाल के लघु उद्योग एवं कपड़ा मंत्री सह शालबनी के विधायक श्रीकांत महतो सोमवार को धालभूमगढ़ में रक्तदाता सम्मान समारोह में पहुंचे। वहां वे मीडिया से भी रूबरू हुए।

मीडिया से मुखातिब मंत्री श्रीकांत महतो ने कहा कि बंगाल में जो भी हत्याएं हो रही हैं, उसमें तृणमूल कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं का कोई हाथ नहीं है। श्रीकांत महतो ने कहा कि इस मामले में भाजपा बंगाल सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है, क्योंकि वह बंगाल में अपनी हार नहीं पचा पा रही है। महतो ने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा के इरादों को चकनाचूर कर दिया। इस कारण वह येन-केन प्रकारेण राज्य को अशांत करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में टीएमसी में अन्य दलों के कई विधायक एवं नेता शामिल होंगे। छोटानागपुर प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल विशेष लगाव : झारखंड के बारे में बात करते हुए मंत्री श्रीकांत महतो ने कहा कि वे अक्सर झारखंड आते रहते हैं। खासकर छोटानागपुर प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्र से उन्हें विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि शालबनी विधानसभा क्षेत्र में लघु उद्योग की स्थापना कर बंगाल से सटे झारखंड के बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, पटमदा आदि के लोगों को भी रोजगार मुहैया करा सकें। कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन हुआ है। लेकिन राज्य के गरीब शोषित आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड आज भी पिछड़ा हुआ है। बहरागोड़ा, पटमदा, बोड़ाम, चाकुलिया सहित कोल्हान प्रमंडल में कृषि की अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर किसानों की समस्याओं के बारे में वार्ता की थी।

chat bot
आपका साथी