अमेरिका, इंग्लैंड में नौकरी छोड़ खेती-किसानी कर रहे लोग, सरकार दे रही चार लाख रुपए

अब पढ़े-लिखे लोग भी किसानी कर नई मुकाम हासिल कर रहे हैं। देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड लेकर आई है। किसान क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं। आज हम इसके फायदे में आपको बताएंगे।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 01:49 PM (IST)
अमेरिका, इंग्लैंड में नौकरी छोड़ खेती-किसानी कर रहे लोग, सरकार दे रही चार लाख रुपए
अमेरिका, इंग्लैंड में नौकरी छोड़ खेती-किसानी कर रहे लोग

जमशेदपुर : देश आत्मनिर्भर के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। खासकर कृषि के क्षेत्र में लोग अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, सरकार भी किसानों के लिए एक से बढ़कर एक योजना लेकर आई है। उनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन, कोरोना के बाद कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले ग्रामीण अधिक खेती करते दिखते थे लेकिन अब पढ़े-लिखे लोग भी नई तकनीक के साथ खेती करने को मैदान में उतर रहे हैं।

हां तक की अमेरिका, इंग्लैंड में नौकरी छोड़ भारत लौटे लोग भी खेती पर जोर दे रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जो पहले लोग विदेशों में रहकर नौकरी कर रहे थे लेकिन अब वे घर में ही रहना चाहते हैं। ऐसे में वे खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन पर अधिक ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार भी इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जोर लगा दी है। किसानों के लिए तमाम योजनाएं लेकर आई है, जिसके बल पर किसान तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, उनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी ज्यादा बेहतर हुई। उम्मीद है कि वर्ष 2022 तक किसानों की स्थिति काफी हद तक सुधरते हुई दिखेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड जरूर बनवा लें

किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना की भी शुरुआत की गई है। इसके तहत किसानों के अकाउंट में सीधे राशि भेजी जा रही है। वहीं, हर किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाया जा रहा है। यह कार्ड किसानों के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में जिनके पास यह कार्ड नहीं है वे अवश्य बनवा लें। इस कार्ड के माध्यम से चार फीसद ब्याज पर तीन लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इसके साथ ही पशुपालन व मछलीपालन के लिए भी सरकार दो लाख रुपए तक का लोन दे रही है। ऐसे में अगर आप खेती-किसानी करने के मूड में हैं तो देर नहीं करें। तत्काल शुरु कर दें। आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उम्र 18 से 75 वर्ष के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

किसी तरह की शिकायत हो तो यहां करें संपर्क

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, किसान के आवेदन करने के 15 दिन बाद किसान क्रेडिट कार्ड जारी होता है। अगर 15 दिन के भीतर कार्ड नहीं मिलता है तो इसकी शिकायत आप कर सकते हैं। इसके लिए कई विकल्प आपके पास मौजूद है। पहला यह कि आप बैंकिंग लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in/Scripts/Complaints.aspx पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109/ 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी