Peanuts Benefits: तनाव एवं चिंता से राहत दिलाती है मूंगफली, जानिए

Peanuts Benefits आप अगर किसी कारण से तनाव में हैं तो आपके लिए मूंगफली मददगार हो सकता है। चिंता से भी राहत पा सकते हैं। जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा बताती हैं कि मूंगफली के बहुत सारे फायदे हैं। यह कई बीमारियों की रोकथाम में कारगर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:13 AM (IST)
Peanuts Benefits: तनाव एवं चिंता से राहत दिलाती है मूंगफली, जानिए
मूंगफली उर्जा का स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मूंगफली को हम ठंड के मौसम में यात्रा करते समय रेलगाड़ी में टाइम पास करने के मकसद  से खरीदते और खाते हैं। हम लोगों में से शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि मूंगफली के बहुत सारे फायदे हैं। जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि मूंगफली के बहुत सारे फायदे हैं । यह कई बीमारियों को रोकथाम में कारगर साबित होता है। मूंगफली को आप शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।  मूंगफली के फायदे और नुकसान के संबंध में जानकारी दे रही हैं, डायटीशियन अनु सिन्हा।

मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मूंगफली एक उर्जा का स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली कैलोरी, पानी, प्रोटीन, कार्ब्स, शुगर, फाइबर, फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नेशियम और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल आदि पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

मूंगफली खाने के फायदे

- मूंगफली खाने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।

- मूंगफली अल्जाइमर की रोकथाम में मदद करता है।

- मूंगफली नर्वस सिस्टम डिसाॅर्डर को कम करने में मदद करता है।

- फाइटोस्टेरॉल एवं रेस्वेस्ट्राल तत्व एंव विटामिन ई कैंसर से बचाव में मदद करता है।

- मूंगफली में हेल्दी फैट उर्जा के भरपूर स्रोत है।

- इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

- एंटी डप्रेसेंट तत्व जो मूंगफली में होता है यह डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है।

- मूंगफली में मैंग्नेशियम पाया जाता है जो हड्डियों की सेहत को अच्छा करता है।

- मूंगफली में फर्टिलिटी बढाने में मदद करता है। यह पुरूष एवं महिलाओं के सामान रूप से फायदेजनक है।

- पित्त की थैली में होने वाली पथरी के जोखिम को कम करता है।

- ओवेरियन सिस्ट की समस्या में सुधार करने में सहायक होता है।

- लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। बालों के लिए भी फायदेमंद है।

मूंगफली से होने वाले नुकसान

- मूंगफली खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है

- मूंगफली खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

- अगर किसी को अस्थमा है तो उन्हें मूंगफली नहीं के बराबर खाना चाहिए।

- पेट की समस्या बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी