Jamshedpur News: पतंजलि सद्भावना दौड़ सात मार्च को, ये रहे रजिस्ट्रेशन के तरीके

Patanjali Sadbhavna Race. पतंजलि युवा भारत ने सात मार्च रविवार को पांच किमी की पतंजलि सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। एनएच-33 के निकट छोटा बांकी डैम के पास दौड़ का आयोजन होगा। इसके लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:06 PM (IST)
Jamshedpur News: पतंजलि सद्भावना दौड़ सात मार्च को, ये रहे रजिस्ट्रेशन के तरीके
पतंजलि युवा भारत की ओर से सात मार्च को पतंजलि सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है।

जमशेदपुर, जासं। पतंजलि युवा भारत की ओर से सात मार्च को पतंजलि सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है, जिसका निबंधन शुरू है। दौड़ में शामिल होने वाले बच्चे निबंधन करा सकते हैं।

इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरना होगा। पतंजलि युवा भारत के नरेंद्र कुमार ने कहा है कि सात मार्च रविवार को पांच किमी की पतंजलि सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। एनएच-33 के निकट छोटा बांकी डैम के पास दौड़ का आयोजन होगा। इसके लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है। उम्र सीमा में न्यूनतम उम्र 10 वर्ष व अधिकतम बच्चों की क्षमतानुसार रखा गया है।

यह है विशेष जानकारी

1. सभी व्यक्ति जो इस दौड़ को पूरा कर लेंगे उन्हें पतंजलि युवा भारत की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।2. सभी के लिए अल्पाहार / शरबत की व्यवस्था रहेगी।

3. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि:- पांच मार्च 2021।

4. अपना रजिस्ट्रेशन समय से पूर्व कराना है

दौड़ना सभी के लिए आवश्यक

पतंजलि युवा भारत के नरेंद्र कुमार ने कहा है कि दौड़ना सभी के लिए आवश्यक है। बच्चे, युवा व बुढे सभी के लिए दौड़ लाभप्रद होगा। दौड़ने से शरीर के सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं। स्वस्थ मन व स्वस्थ शरीर के लिए दौड़ सबसे ज्यादा लाभप्रद साबित होता है। रक्तचाप, मधुमेह आदि कई बीमारियों में दौड़ काफी फायदेमंद साबित होता है। बच्चों में शुरू से ही दौड़ की आदत डालनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी