सिंगापुर के तर्ज पर जमशेदपुर के दोमुहानी में बन रहा भुल-भुलैया पार्क, शहरवासियों को जल्द मिलेगी सौगात

स्वर्णरेखा व खरकई नदी के संगम स्थल सोनारी के दोमुहानी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। दो नदियों के संगम स्थल दोमुहानी में बनने वाले पार्क में हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM (IST)
सिंगापुर के तर्ज पर जमशेदपुर के दोमुहानी में बन रहा भुल-भुलैया पार्क, शहरवासियों को जल्द मिलेगी सौगात
निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण करते जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सिंगापुर के तर्ज पर जमशेदपुर के सोनारी के दोमुहानी में बन रहे आधुनिक पार्क की सौगात शहरवासियों को जल्द ही देखने को मिलेगी। दोमुहानी पार्क में शहरवासियों का मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलेंगी। पार्क में भूल-भूलैया, टहलने- दौड़ने के लिए ट्रैक, बड़े आकार की रंगीन रोशनी, जगमगाता फव्वारा, हरियाली से भरपूर पार्क, पार्क के अंदर रेस्टोरेंट, दुकान व झारखंडी संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। यही नहीं पार्क के अंदर 150 वाहनों के पार्किंग की सुविधा रहेगी।

कार्य में तेजी लाने के लिए सोमवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार अपने टीम के साथ दोमुहानी स्थित निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वह चल रहे कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कृष्ण कुमार ने कार्य कर रही एजेंसी को कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया। विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित इस पार्क में भूल-भूलैया, टहलने-दौड़ने के लिए ट्रैक, बड़े आकार का रंग बिरंगा रोशनी, रोशनी से जगमगाता फव्वारा, हरियाली से भरपूर पार्क जिसमें लगभग 150 वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था के साथ जल्द ही शहरवासियों को सौगात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा व खरकई नदी के संगम स्थल सोनारी के दोमुहानी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो नदियों के संगम स्थल दोमुहानी में बनने वाले पार्क में हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जैसे पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा, कार्निवाल के लिए अलग से स्थान बनाया जायेगा। यह पार्क शहर ही नहीं बल्कि दो नदियों के संगम स्थल पर पूरे झारखंड-बिहार में कोई ऐसा पार्क नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी