प्रदर्शन के बाद पारा शिक्षकों ने पकड़ी हड़ताल की राह

पूर्वी सिंहभूम के 660 पारा शिक्षक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली पारा शिक्षकों ने चुनाव बहिष्कार करने की बात भी कही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:22 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:22 PM (IST)
प्रदर्शन के बाद पारा शिक्षकों ने पकड़ी हड़ताल की राह
प्रदर्शन के बाद पारा शिक्षकों ने पकड़ी हड़ताल की राह

जमशेदपुर,जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के 660 पारा शिक्षक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली पारा शिक्षकों ने चुनाव बहिष्कार करने और भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने की बात भी कही है। हड़ताल पर जाने से पूर्व शिक्षकों ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया। हड़ताल पर जाने की विधिवत सूचना उपायुक्त को दी गई।

इससे पूर्व एक दिवसीय सीएल लेकर गुरुवार को सभी पारा शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे थे। उनका राजधानी रांची में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारी शिक्षकों से साथ सख्ती की गई थी और लाठीचार्ज किया गया था। शिक्षक इसे सरकार की तानाशाही बता रहे हैं। हड़ताल इसी के विरोध में है।

सरकार कर रही तानाशाही: सुमित

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि पारा शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर गुरुवार को अपनी एकता का परिचय दिया था। अब हड़ताल पर रहकर अपनी एकता का परिचय देंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों की जायज मांगे नहीं मान नहीं और उपर से लाठियां भी बरसा रही है।

नजरबंद किए गए थे शिक्षक नेता

पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न थाना में रखे गए पारा शिक्षकों को गुरुवार की देर शाम को छोड़ दिया गया। मालूम हो कि विभिन्न थानों में 20 पारा शिक्षक नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी को बोड़ाम थाना से रिहाई के दौरान कई पारा शिक्षक बोड़ाम पहुंचे।

chat bot
आपका साथी