Panchayat Election Jharkhand : झारखंड में जल्द होंगे पंचायत चुनाव : आयुक्त

डीके तिवारी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव बहुत जल्द कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत चुनाव को लेकर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:51 PM (IST)
Panchayat Election Jharkhand : झारखंड में जल्द होंगे पंचायत चुनाव : आयुक्त
पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने से पंचायत प्रतिनिधि स्वत: पदमुक्त हो गए हैं।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक व सेवानिवृत्त आइएएस देवेंद्र कुमार तिवारी सोमवार को जमशेदपुर में थे। यहां उन्होंने परिसदन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर बैठक की, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी सूरज कुमार भी शामिल थे।

बैठक के बाद डीके तिवारी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव बहुत जल्द कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत चुनाव को लेकर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वे राज्य के सभी जिला से तैयारियो का जायजा ले रहे। क्योंकि कोविड का दौर है और सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न हो, इसे लेकर सभी जिला में जाकर तैयारियाें का जायजा लिया जा रहा है। राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वे पूर्वी सिंहभूम जिले की तैयारी से संतुष्ट हैं। यहां जो भी अधिकारी हैं, उन्हें पंचायत चुनाव कराने का अनुभव है, इसलिए परेशानी की बात नहीं है।

मतपेटी ब्योरा 25 तक मांगा

राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी से 25 फरवरी तक जिले में उपलब्ध मतपेटी का ब्योरा मांगा है। आयोग की संयुक्त सचिव कुमकुम प्रसाद ने 15 फरवरी को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए कितनी मतपेटी उपलब्ध है। किस आकार (छोटे, मध्यम व बड़े) का पूरा ब्योरा देने। इसमें कितनी मतपेटी खराब हो गई है, यह भी बताएं। ज्ञात हो कि राज्य में 11-18 जनवरी तक पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने से पंचायत प्रतिनिधि स्वत: पदमुक्त हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी