Fight Against Corona : कोरोना के संकट में ढाल बनकर सामने आया आक्सीजन बैंक, जरूरतमंद फोन से करें संपर्क

Oxygen bank for Coronas patiant कोरोना मरीजों को सबसे अधिक आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। जमशेदपुर के लोग भाग्यशाली हैं कि यहां सरकार व कंपनी प्रबंधन से हटकर सामाजिक संस्थाओं ने आक्सीजन बैंक का गठन कर लिया है। जरूरतमंद फोन पर संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:12 AM (IST)
Fight Against Corona : कोरोना के संकट में ढाल बनकर सामने आया आक्सीजन बैंक, जरूरतमंद फोन से करें संपर्क
आक्सीजन बैंक के मुख्य संरक्षक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बनाए गए हैं।

जमशेदपुर, जासं। Oxygen bank for Coronas patiant कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप लेकर आई है। ऐसे में कोरोना मरीजों को सबसे अधिक आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। जमशेदपुर के लोग भाग्यशाली हैं कि यहां सरकार व कंपनी प्रबंधन से हटकर सामाजिक संस्थाओं ने आक्सीजन बैंक का गठन कर लिया है। जरूरतमंद लोग इसके सदस्यों से फोन पर संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इस बैंक में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, जन सुविधा ट्रस्ट, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा व मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा सहभागी है। इस बैंक के अध्यक्ष अशोक भालोटिया व संयोजक अशोक गोयल हैं, जबकि मुख्य संरक्षक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बनाए गए हैं। सरयू राय ने शहरवासियों से अपील की है कि जिस किसी को आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो, नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

ये की अपील

ज्ञात हो कि गत वर्ष भी काेरोना आया था, तो शहर की ये संस्थाएं रात-दिन शहरवासियों की सेवा में लगी रहीं। चाहे गरीबों-जरूरमंदों को दोपहर व रात का भोजन देना हो या किसी जरूरतमंद परिवार को राशन। निरंतर लॉकडाउन समाप्त होने तक ये संस्थाएं काम करती रहीं। एक बार फिर ये तैयार हैं। इसलिए बस संकल्प लें कि कोरोना के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए सही तरीके से मास्क पहनें और दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें। नियमित रूप से हाथ धोने और समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग भी अवश्य करें।

इनसे करें संपर्क

अमित खंडेलवाल (7549777770)

आशुतोष राय (9431109590)

हरेराम सिंह (9204856300)

मुकुल मिश्रा (9431380383)

विष्णु गोयल (9430721653)

प्रशांत अग्रवाल (8102451888)

राघवेंद्र प्रताप सिंह (9431373013)

संदीप अग्रवाल (9939188629)

सुमित देबुका (9470567187)

रिक्की कुमार (9430194679)

chat bot
आपका साथी