उपायुक्त के आश्वासन पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने खत्म की भूख हड़ताल

उपायुक्त के आश्वासन पर पश्चिमी सिंहभूम में कई दिनों से हड़ताल पर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अनशन खत्म कर दिया है।। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से बात कर रामगढ़ जिला के तर्ज पर लिखित आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवाया।।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:23 AM (IST)
उपायुक्त के आश्वासन पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने खत्म की भूख हड़ताल
उपायुक्‍त के आश्‍वासन के बाद खुशी का इजहार करते आउटसोर्स कर्मचारी। जागरण

चाईबासा, जासं। उपायुक्त अरवा राजकमल के आश्वासन पर पश्चिमी सिंहभूम में कई दिनों से हड़ताल पर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अनशन खत्म कर दिया है।। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से बात कर रामगढ़ जिला के तर्ज पर लिखित आश्वासन देकर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा देकर अनशन समाप्त करवाया। इससे पहले एक वार्ता भी हुई। इसके बाद डीसी ने सिविल सर्जन डाक्टर ओपी गुप्ता, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद लोहार एवं संयोजक आदित्य रंजन के संयुक्त हस्ताक्षर  पत्र देकर कर्मियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल  समाप्त करवाया गया ।

इस पत्र में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर फोकस किया गया है। जिसमें अगले महीने होने वाले निविदा के आधार पर इन सभी स्वस्थ कर्मियों को पुनः नियुक्त कराने एवं बकाया मानदेय जल्द से जल्द दिलवाने का लिखित भरोसा दिलवाया गया एवं सिविल सर्जन द्वारा लिखित पत्र विभाग के सचिव को लिखा गया, जिसमें जिले के स्वास्थ विभाग में और पदों को सृजित करने की बात कही गई ताकि सभी कर्मियों को उन पदों पर समायोजन किया जा सके।  इस दौरान गीता कारवां, फूलवती देवी, उमा कारवां पार्वती महतो, रूपम महतो, मुन्नी देवी ,मुन्नी लागुरी, प्यारी लागुरी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी