Corona New Variant: विदेश से आए 62 लोगों में 57 की रिपोर्ट आई निगेटिव, कोरोना के पांच नए मरीज मिले

Corona New Variant कोरोना के नए वैरिएंट आने के बाद विदेशों से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस है। नवंबर माह में अभी तक कुल 62 लोगों की जांच हुई है। इसमें 57 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:31 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:31 PM (IST)
Corona New Variant: विदेश से आए 62 लोगों में 57 की रिपोर्ट आई निगेटिव, कोरोना के पांच नए मरीज मिले
विदेश से आने वाले हर लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट आने के बाद विदेशों से आने वाले लोगों पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस है। नवंबर माह में अभी तक कुल 62 लोगों की जांच हुई है। इसमें 57 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, पांच लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। विदेश से आने वाले हर लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच होगी।

सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल एक हजार 198 लोगों की जांच हुई। इसमें कोरोना के पांच नए मरीज मिले। ये मरीज, साकची, बिष्टुपुर व पोटका के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 118 हो गई है। वहीं, अभी तक एक हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को कुल तीन हजार 769 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 18 लाख 59 हजार 627 लोगों की जांच हो चुकी है।

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 23 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

एक हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल एक हजार 125 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, आठ हजार 50 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 49 हजार 168 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, छह लाख 92 हजार 543 लोगों ने दूसरी डोज ली है। अगर आपने अबतक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है तो जल्दी करें। आॅनलाइन एवं आफलाइन दोनों सुविधा पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों पर उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी