बब्‍बे के पेट में फंसी गोली निकाली गई, गोलमुरी थाना इलाके में फायरिंग में हुआ था जख्‍मी Jamshedpur News

Jamshedpur Crime. फायरिंग में जख्मी स्टूडियो फोटोग्राफर गुरमीत सिंह उर्फ बब्‍बे का टाटा मुख्य अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। पेट में फंसी गोली को निकाला।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:28 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:28 AM (IST)
बब्‍बे के पेट में फंसी गोली निकाली गई, गोलमुरी थाना इलाके में फायरिंग में हुआ था जख्‍मी Jamshedpur News
बब्‍बे के पेट में फंसी गोली निकाली गई, गोलमुरी थाना इलाके में फायरिंग में हुआ था जख्‍मी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन संख्या सात के सलोनी कॉलोनी में मंगलवार रात हुई फायरिंग में जख्मी स्टूडियो फोटोग्राफर गुरमीत सिंह उर्फ बब्‍बे  का टाटा मुख्य अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। पेट में फंसी गोली को निकाला।

हालांकि, जख्मी गब्‍बे की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई है। फायरिंग मामले के आरोपी राज पलटा, सुरेश लोहार और अन्य है। सभी के खिलाफ तेजपाल सिंह की शिकायत पर गोलमुरी थाना में जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग फोटोग्राफर एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन से की है।

बाइक सवार बदमाशों में मारी थी गोली

मंगलवार 11.30 बजे स्टूडियो फोटोग्राफर गुरमीत सिंह उर्फ बब्बे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। गोली उसके पेट में लगी थी। उसके दोस्त रॉकी ने गोली लगने की जानकारी गुरमीत सिंह की पत्नी को फोन पर दी। बाइक सवार बदमाश फायरिंग के बाद भाग निकले। स्थानीय और परिजनों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। गब्‍बे फौजा बागान का निवासी है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि बारीडीह बस्ती निवासी रॉकी को छोड़ने जा रहा था। सालोनी कालोनी चौक के पास राजू पलटा, सुधीर तीरका और अन्य तीन चार युवक खड़े थे। सबके पास हथियार था। राजू सिंह और सुधीर लोहार से पहले से ही बब्‍बे को रोका। रोकने के बाद पहले शराब की बोतल उस पर हमला किया। इसके बाद मारपीट और हाथापाई होने लगी। सुधीर ने गोली चला दी। गुरमीत सिंह की पेट में गोली लगी।

chat bot
आपका साथी