मीरूडीह में गरीब बच्चों के लिए खुला स्कूल

गरीब बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देने के लिए आदित्यपुर स्थित मीरूडीह बस्ती में मंगलवार को स्कूल खोला गया। जिसका उद्घाटन झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:00 AM (IST)
मीरूडीह में गरीब बच्चों के लिए खुला स्कूल
मीरूडीह में गरीब बच्चों के लिए खुला स्कूल

संसू, आदित्यपुर : गरीब बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देने के लिए आदित्यपुर स्थित मीरूडीह बस्ती में मंगलवार को स्कूल खोला गया। जिसका उद्घाटन झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाएगी। मौके पर दुर्गा सैनी, कमलेश सिंह, रीना सिंह, सुप्रिया सरकार, केया घोराय, गुड़िया सिंह, शोभा सिंह उपस्थित थे।

चांडिल में रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव 25 को

संसू, चांडिल : श्री श्याम कला भवन, चांडिल द्वारा 25 मार्च को रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी संस्था के सचिव संजय चौधरी ने दी मंगलवार को दी। उन्होंने बताया की 28 फरवरी से श्याम संकीर्तन पूरे फाल्गुन महीने तक मंदिर परिसर में रात 8 से 10 बजे तक किया जा रहा है। 25 मार्च को रघुनाथपुर से तीन बजे दिन में पूजा-अर्चना के बाद श्याम बाबा की निशान यात्रा निकलेगी जो चांडिल स्थित श्याम मंदिर में पहुंच कर संपन्न होगी। तत्पश्चात मंदिर परिसर में आमंत्रित गायकों द्वारा भजन अमृत वर्षा की जाएगी। जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार, अखंड ज्योत, इत्र वर्षा, छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि द्वादशी को दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर श्याम ज्योति पाठ होगा। मंगलवार को आयोजन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में श्रवण जालान, जोनी बागड़िया, दुर्गा चौधरी,चंदन रुंगटा, पवन जालान, संजय शर्मा, सुभाष शर्मा,मयंक रुंगटा,मोंटी चौधरी, हरीश सुल्तानिया, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में

संसू, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर मंडल के कटिन चौक में मंगलवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव का किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो, परीक्षित महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। समीर उरांव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और वहां भाजपा का सत्ता में आना निश्चित हैं।

chat bot
आपका साथी