मुसाबनी में पूजा-अर्चना के साथ आदिशक्ति का आह्वान

नवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:30 PM (IST)
मुसाबनी में पूजा-अर्चना के साथ आदिशक्ति का आह्वान
मुसाबनी में पूजा-अर्चना के साथ आदिशक्ति का आह्वान

संसू, मुसाबनी : नवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। षष्ठी पूजा के दिन मां दुर्गा का घट कंपनी तालाब से लाकर पूजा पंडाल में स्थापित किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर मां भगवती का आवाहन किया गया। कई पूजा पंडालों के पट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। गुरुवार को रवींद्र संघ पूजा पंडाल का उद्घाटन अशोक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता अग्रवाल द्वारा किया गया। क्षेत्र की खुशहाली के लिए मां दुर्गा की पूजा कर अतिथियों ने कामना की। रवींद्र संघ पूजा पंडाल में मूर्ति दानकर्ता ने भी परिवार के साथ पूजा अर्चना की। बता दें कि रवींद्र संघ में वर्ष 1953 से मां की पूजा अर्चना स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सत्या तिवारी, महासचिव मानस नमाता, विशु भट्टाचार्य, उत्पल कुमार राय गुड्डू तिवारी, डी संतोष, सोनू सिंह, चंदन चटर्जी, मुन्ना दुलाई, सीआर मुखर्जी, विशु मुखर्जी, बीसी राय, प्रमोद शर्मा प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी