Indian Railways: टाटानगर रेलवे स्टेशन से चली मात्र एक ट्रेन, शेष सभी ट्रेन चक्रवात YAAS के कारण रद्द

Cyclone YASS Impact टाटानगर रेलवे स्टेशन से कोविड 19 के समय में भी हर दिन औसतन 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था लेकिन चक्रवात यास के कारण ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। ऐसे में बुधवार को मात्र एक ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुइ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 11:15 AM (IST)
Indian Railways: टाटानगर रेलवे स्टेशन से चली मात्र एक ट्रेन, शेष सभी ट्रेन चक्रवात YAAS के कारण रद्द
टाटानगर स्टेशन पर हेल्प डेस्क में तैनात सिविल डिफेंस के सदस्य। जागरण

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से कोविड 19 के समय में भी हर दिन औसतन 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था लेकिन चक्रवात यास के कारण ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। ऐसे में बुधवार को मात्र एक ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुइ है। वह ट्रेन है राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलकर भाया टाटानगर होते हुए दुर्ग को जाने वाली 03288 साउथ बिहार एक्सप्रेस।

यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सुबह साढ़े सात बजे पहुंची और 45 मिनट ठहराव के बाद सवा आठ बजे रवाना हुई। इस ट्रेन के बाद कोई भी ट्रेन टाटानगर से नहीं गुजरी या रवाना हुई। जबकि सुबह के समय पुरी से चलकर योग नगर ऋषिकेश को जाने वाली 08477 कलिंग उत्कल फेस्टिवल स्पेशल सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर पहुंचती है। वहीं, पुरी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 02801 सुबह छह बजकर 25 मिनट पर टाटानगर पहुंचती है और 10 मिनट ठहराव के बाद रवाना हो जाती है। इसके अलावा पुरी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 02875 नीलांचल एक्सप्रेस सुबह सात बजकर 25 मिनट पर पहुंचती है। वहीं, रांची से चलकर हावड़ा को जाने वाली 02896 हावड़ा इंटरसिटी, टाटानगर से चलकर हटिया को जाने वाली 58661 टाटा हटिया पैसेंजर, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर कामाख्या को जाने वाली 02255 कामाख्या कर्मभूमि स्पेशल और टाटा से चलकर चक्रधरपुर जाने वाली सभी ट्रेन रद कर दी गई है। चक्रवात यास के कारण तेज हवाएं चल रही हैं इसलिए एहतियात बरतते हुए तूफान प्रभावित सभी इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। इसके कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हर दिन जहां चलह-पहल रहती है वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है।

सिविल डिफेंस की टीम स्टेशन में मौजूद

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। साथ ही पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। सिविल डिफेंस की ओर से टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर साइकलोन हेल्प डेस्क भी बनाया है जो 24 घंटे तीनों शिफ्ट में खुला रहेगा।

chat bot
आपका साथी