Jamshedpur Coronavirus News: चार हजार से अधिक लोगों की जांच हुई, एक मिले कोरोना के मरीज

Jamshedpur Coronavirus News राहत की खबर है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना अब काबू में है। यहां जांच की रफ्तार तेज पर कोरोना के मरीजों की संख्या कम मिल रही है। चार हजार 173 लोगों की जांच हुई। इसमें एक संक्रमित मरीज मिला।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:21 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: चार हजार से अधिक लोगों की जांच हुई, एक मिले कोरोना के मरीज
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से अभी तक कुल 1057 मरीजों की मौत हुई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को चार हजार 173 लोगों की जांच हुई। इसमें एक संक्रमित मरीज मिला। ये कदमा का रहने वाला है। पूर्वी सिंहभूम जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 869 हो गई है। जिले में कोरोना से अभी तक कुल 1057 मरीजों की मौत हुई है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को चार हजार 671 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 15 लाख 37 हजार 379 लोगों की जांच हुई है।

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच लोग सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 797 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.94 प्रतिशत है।

साढ़े 23 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में 23 हजार 676 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, दस हजार 758 लोगों ने दूसरी डोज ली है। जिले में अभी तक कुल 10 लाख 47 हजार 993 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि तीन लाख 83 हजार 166 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी