Coronavirus : ऑनलाइन क्लासेस के बाद अब बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं Jamshedpur News

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के निर्देश पर झारखंड की कमेटी करा रही घर बैठे संस्कारमूलक प्रतियोगिताओं आयोजन।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 05:43 PM (IST)
Coronavirus :  ऑनलाइन क्लासेस के बाद अब बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं Jamshedpur News
Coronavirus : ऑनलाइन क्लासेस के बाद अब बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं Jamshedpur News

जमशेदपुर (वेंकटेश्वर राव)।  कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसे देखते हुए ऑनलाइन क्लासेस तो प्रारंभ हो गए हैं। अब ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी प्रारंभ हो गई हैं। घर में बैठे बच्चों ने यह मौका अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के निर्देश पर झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने यह कार्य प्रारंभ किया है।

समाज के बच्चों के बीच पोस्टर व वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता इन दिनों चल रही है। बच्चे इन पोस्टर का फोटो तथा वैदिक मंत्र का वीडियो बनाकर शाखा अध्यक्ष को भेज रहे हैं। ये पोस्टर के फोटो व वैदिक मंत्रों के वीडियो शाखा अध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेंगे। लॉकडाउन खुलने क बाद सारे प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की जायेगी।

झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मकसद सिर्फ बच्चों के बीच नैतिकता को बढ़ावा देना तथा अपने संस्कार को विकसित करना है। समाज के इस प्रयास की सराहना चारो ओर हो रही है। झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर की गोङ्क्षवदपुर निवासी रेणु दुधानी ने कहा कि अब तक इस प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रखंड़ों से 20 से अधिक बच्चों ने भाग ले रखा है। संख्या और बढ़ती जा रही है। पोस्टर को पर्यावरण संरक्षण आधारित बनाया जा रहा है। समूचे झारखंड में मारवाड़ी समाज इस तरह की प्रतियोगिताएं करवा रही है। व्हाट््सएप व वीडियो कॉङ्क्षलग के माध्यम से समाज के बच्चों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है।

मारवाड़ी महिलाओं की ओर से घर में बच्चों को व्यस्त रखने का यह एक छोटा सा प्रयास है। इस कार्य में बच्चे रुचि ले रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से अपने संस्कार को बढ़ावा दे रहे हैं। - रेणु दुधानी, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन।

स्कूल भी बंद और गाड़ी-घोड़ा भी बंद। ऐसे में हम घर बैठे ही प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इससे हमारी बौद्धिक क्षमता का विकास हो रहा है। ऑनलाइन क्लासेस के बाद इस प्रतियोगिता में भाग लिया। - अनुष्का अग्रवाल।

chat bot
आपका साथी