दुर्गापूजा में कोल्हान के एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला वेतन, 48 घंटे का अल्टीमेटम

दुर्गापूजा में कोल्हान के लगभग एक हजार आउटसोर्स कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इससे उनका पूजा फीका पड़ सकता है। वहीं वेतन नहीं मिलने से उनमें आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से भी की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST)
दुर्गापूजा में कोल्हान के एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला वेतन, 48 घंटे का अल्टीमेटम
कोल्हान में लगभग दो हजार से अधिक आउटसोर्स पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दुर्गापूजा में कोल्हान के लगभग एक हजार आउटसोर्स कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इससे उनका पूजा फीका पड़ सकता है। वहीं, वेतन नहीं मिलने से उनमें आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से भी की है। इसे देखते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सिंह ने कोल्हान के सभी आउटसोर्स एजेंसी प्रबंधन से बात कर दुर्गापूजा से पूर्व वेतन देने की मांग की है।

अगर दुर्गापूजा से पूर्व कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो वे सभी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी एजेंसी पर होगी। प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सिंह ने कहा कि कोल्हान में लगभग दो हजार से अधिक आउटसोर्स पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात है लेकिन इसमें 50 फीसद को वेतन नहीं मिला है। यानी लगभग एक हजार कर्मियों को वेतन नहीं मिला है, जो चिंता का विषय है। इन कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से वे दुर्गापूजा कैसे मनाएंगे, यह सोचने वाली बात है। अमनाथ सिंह ने कहा कि एमजीएम अस्पताल में शिवा इंटरप्राइजेज, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अभिनव इंटरप्राइजेज, जमशेदपुर सदर अस्पताल में स्नेहा इंटरप्राइजेज, सरायकेला में स्नेहा इंटरप्राइजेज व चाईबासा में अभिनव इंटरप्राइजेज कार्यरत है।

chat bot
आपका साथी