Jharkhand : धालभूमगढ़ में रंगदारी को लेकर ताबडतोड फायरिंग, एक की हालत गंभीर

shot in Dhalbhumgarh. पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन फोरलेन पर बुधवार की रात लगभग 8 बजे स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की। पहले पैसे की मांग की एवं उसके बाद फायिरंग शुरू कर दी। एक व्यक्ति को एक गोली कंधे के नीचे लगी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:51 PM (IST)
Jharkhand : धालभूमगढ़ में रंगदारी को लेकर ताबडतोड फायरिंग, एक की हालत गंभीर
अपराधियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न थानों को भी अलर्ट कर दिया है।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन फोरलेन पर बुधवार की रात लगभग 8 बजे स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की। पहले पैसे की मांग की एवं उसके बाद फायिरंग शुरू कर दी। एक व्यक्ति को एक गोली कंधे के नीचे लगी है।

तत्काल ड्राइवर पिंटू चौधरी को खलासी गुलाब मंडी अपने ही ट्रक पर लेकर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार करते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला एसडीपीओ राजकुमार मेहता, घाटशिला थाना प्रभारी इंद्रदेव राम, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी संतन तिवारी दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी खलासी गुलाब मंडी से ली। घटना की जानकारी लेकर तत्काल पुलिस बल को लेकर एसडीपीओ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न थानों को भी अलर्ट कर दिया है।

chat bot
आपका साथी