प्रतिबंधित मांस के साथ एक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले Jamshedpur News

जमशेदपुर में एक कारोबारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसके पास कोई 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी जब्त किया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 01:56 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस के साथ एक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले Jamshedpur News
प्रतिबंधित मांस के साथ एक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी प्रतिबंधित मांस का कारोबार नहीं थम रहा। कारोबारी पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए हर हथकंडे आजमाते हैं और कारोबार जारी रखते हैं। हालांकि, बीच-बीच में पकड़े भी जाते हैं। लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

शुक्रवार को भी पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में एक कारोबारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसके पास कोई 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी जब्त किया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, मखदुमपुर निवासी मोहम्मद कदरू हक हाता की ओर से अपनी स्कूटी में करीब 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस लेकर टाटा की ओर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कीताडीह निवासी गोपाल तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ स्कूटी का पीछा किया और कदरू को परसुडीह थाना के निकट दबोच लिया। उसे परसूडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। परसुडीह पुलिस कदरू से पूछताछ कर रही है। मांस के साथ स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। 

 थाने में जमे विहिप के सदस्य।

परसूडीह थाना परिसर में जमे विहिप के कार्यकर्ता।

chat bot
आपका साथी