Jamshedpur Crime News: मानगो में पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, 1 फरवरी की वारदात

Jamshedpur Crime News. मानगो के उलीडीह थाना की पुलिस ने हत्या मामले में तपिश कुमार नाई को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गुजरात का निवासी है। 1 फरवरी की रात सुनील कर्मकार की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 04:28 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: मानगो में पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, 1 फरवरी की वारदात
पढिए जमशेदपुर के अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं।  मानगो के उलीडीह थाना की पुलिस ने हत्या मामले में तपिश कुमार नाई को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गुजरात का निवासी है। 1 फरवरी की रात उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई रोड नंबर पांच में आरोपित ने बिरसानगर लालटांड निवासी सुनील कर्मकार की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी।

मृतक भीख मांगकर गुजारा करता था। आरोपित की पहचान घटनास्थल पर लगी सीसीटीवी फुटेज से की गई थी। तपिश नाई लॉकडाउन के समय जमशेदपुर आया था। मानगो के शंकोसाई में रहता था। कुली का काम करता था। घटना के दिन सुनील कर्मकार से उसका विवाद हुआ था। इस कारण उसकी हत्या कर दी थी।

मानगो के आजादनगर में प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार

मानगो के आजादनगर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ वारिश कालोनी निवसी मो. शमीम को गिरफ्तार किया हैै। आरोपित घर से प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री करता था। आजादनगर थाना में आरोपित के विरुद्ध गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटमदा में पिकअप वैन पलटी, कोई हताहत नहीं

पटमदा थाना क्षेत्र डलडहर पुलिया के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक बाल-बाल बच गया। कोई हताहत नहीं हुआ। वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वैन धनबाद से जमशेदपुर आ रही थी। वाहन में मिर्ची लोड़ु थी। दुर्घटना के बाद दूसरे वाहन में मिर्ची की बोरियाें को दूसरे वाहन में लोड़ किया गया।

पोटका के कोवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी करने वाले को किया गिरफ्तार

पोटका के कोवाली थाना की पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में फरार आरोपित दिगरासाई निवासी लंबुधीर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ 10 फरवरी को कोवाली थाना में प्राथमकी दर्ज की गई थी। पूछताछ की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी