मृतका की बहन और भाई आज रवाना होंगे दिल्ली

मुसाबनी के मोहनडेरा की 18 वर्षीय युवती सीमा थापा की दिल्ली में मौत मामले म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jan 2018 03:01 AM (IST)
मृतका की बहन और भाई आज रवाना होंगे दिल्ली
मृतका की बहन और भाई आज रवाना होंगे दिल्ली

संवाद सूत्र, मुसाबनी : मुसाबनी के मोहनडेरा की 18 वर्षीय युवती सीमा थापा की दिल्ली में मौत मामले में स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहयोग कर दिल्ली भेजने की व्यवस्था किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष गुप्ता के पहल पर दिल्ली की एक संस्था शक्ति वाहिनी द्वारा पीड़ित परिवार के दो सदस्यों का हवाई जहाज का टिकट बनवाने की बात कही है। बुधवार को टिकट मिलने के बाद मृतका की बहन सरिता गुरुंग और भाई संजू थापा दिल्ली रवाना होंगे। बीडीओ ने दिल्ली में झारखंड भवन में तैनात अधिकारी सीईओ राखाल बेसरा को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव करने को कहा। पीड़ित परिवार को झारखंड भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पीड़ित परिवार के 2 सदस्यों को मंगलवार को ही दिल्ली रवाना होना था, दिल्ली का दो टिकट झामुमो नेता कान्हू सामंत ने अपने खर्चे से तत्काल कटवा दिया था, लेकिन दिल्ली से फ्लाइट का टिकट कंफर्म होने की खबर मिलने के बाद कार्यक्रम में तब्दीली की गई। अब मृतका के भाई बहन बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष गुप्ता स्वयं इस मामले में दिलचस्पी लेकर पीड़ित परिवार को मदद करने के दिशा में कारवाई कर रहे हैं। उन्होंने श्रम अधीक्षक को भी इसकी जानकारी दी है ताकि पीड़ित परिवार को नियम के तहत मुआवजा राशि मिल सके। इसके अलावे भी उन्होंने व्यक्तिगत स्तर से दिल्ली में कई लोगों को इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद करने के लिए संपर्क किया है।

chat bot
आपका साथी