जमशेदपर के परसुडीह में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना की पुलिस ने 770 ग्राम गांजा के साथ खगेश्वर प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपित मकदमपुर मुंशी मुहल्ला का निवासी है। घर से वह गांजा की खरीद-बिक्री करता था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:23 PM (IST)
जमशेदपर के परसुडीह में गांजा के साथ एक गिरफ्तार
झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें यहां पढें।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना की पुलिस ने 770 ग्राम गांजा के साथ खगेश्वर प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपित मकदमपुर मुंशी मुहल्ला का निवासी है। घर से वह गांजा की खरीद-बिक्री करता था। उसके खिलाफ परसुडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है शहर में ड्रग्स की खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है। सोमवार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने 80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ शिवम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।

जमशेदपुर के टेल्को बारीनगर में मकान में रखा था 50 गोवंश, पुलिस की छापेमारी

जासं, जमशेदपुर : टेल्को थाना की पुलिस ने बारीनगर में बूचड़खाना में छापेमारी कर वहां रखे 50 गोवंश को बरामद किया है मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। छापेमारी की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मानगो थाना की पुलिस ने सोमवार को गोवंश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जबकि दूसरा भागने में सफल रहा था।

टेल्को में चाकूबाजी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जासं, जमशेदपुर : टेल्को थाना की पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले महताब उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया है। 19 जुलाई काे आरोपित ने मो. कमरूद्दीन को चाकू मार घायल कर दिया था। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था। कमरूद्दीन और महताब के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर चाकूबाजी की घटना बारीनगर में हुई थी।

गोविंदपुर थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले को किया गिरफ्तार

जासं, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना की पुलिस ने रंगदरी मांगने के आरोप में दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह टेल्को राधिकानगर राधिका अपार्टमेंट का निवासी है। इससे पहले पुलिस ने मामले में शैलेश करुवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। शैलेश करुवा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सभी पर गोविंदपुर मे अन्ना चौक से पीपला मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्यस्थल पर साइट इंजीनियर अजेश्वर पनीहारी ने मारपीट करने 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।

बोड़ाम में पति ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला

जासं, जमशेदपुर : पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र पोखरिया निवासी पविता मंझयान उर्फ पविता ने अपने पति इंद्र हासंदा पर प्रताड़ित किए जाने और जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

सिदगोड़ा में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

जासं, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना में विजयनगर की महिला प्रियंका कुमारी ने पति सुमित सिंह, सास इंदु देवी, ससुर अवधेश सिंह, देवर नवनीत सिह और ननद रेखा कुमारी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किए और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बसगांवा के निवासी है। महिला ने पुलिस को शिकातय में 12 दिसंबर 2015 से अब तक उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी