Jamshedpur Crime News: मानगो के उलीडीह में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

Jamshedpur Crime News जमशेदपुर के उलीडीह इलाके से एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका नाम मो. शाहनवाज उर्फ शाहरुख खान है। उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। जानिए किस मामले में उसे पकडा गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:23 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:00 AM (IST)
Jamshedpur Crime News: मानगो के उलीडीह में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार
टाटा स्टील कंपनी में चोरी करते एक गिरफ्तार।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र कुंवर सिंह रोड में छापामारी कर पुलिस ने मो. शाहनवाज उर्फ शाहरुख खान को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। मामले में पुलिस अधिकारी अंकित कुमार की शिकायत पर मो. शाहनवाज उर्फ शाहरुख खान, राजीव पथ मून सिटी निवासी रवि कुमार शर्मा, आदित्यपुर के रोहित लोहार और मानगो के उलीडीह शिव मंदिर लाइन के गुरु दास के खिलाफ एक राय होकर अवैध रूप से हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। शाहनवाज को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टाटा स्टील कंपनी में चोरी करते एक गिरफ्तार

बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी का सामान ले जाने के आरोप में पकड़ गए जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद नौशाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कंपनी के सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार झा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 14 सितंबर को टाटा स्टील कंपनी परिसर में जांच में उसके पास से 26 किलो तांबा कॉपर तार बरामद किया गया था।

परसुडीह से दो बाइक की चोरी

परसुडीह थाना क्षेत्र चांदनी चौक निवासी पिंकू के घर के पास से बाइक की चोरी हो गई। वहीं दूसरी ओर 12 सितंबर को ही परसुडीह निवासी केशव गौन के घर के पास से चुरा ली गई। दोनों मामलों में परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी