स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर झारखंड के फिल्मकारों ने बनाई फिल्म "पुनर्जागरण’ कल ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

झारखंड के फिल्मकारों ने वीईसी फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं संदेशों पर आधारित फिल्म पुनर्जागरण’ बनाई है जिसके निर्माण में झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ का विशेष सहयोग व दिशा-निर्देशन रहा। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर 26 जून को रिलीज होगी।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:17 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:17 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर झारखंड के फिल्मकारों ने बनाई फिल्म "पुनर्जागरण’ कल ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर बनने पर फिल्म में स्वामी विवेकानंद की प्रतीकात्मक तस्वीर

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के फिल्मकारों ने वीईसी फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं संदेशों पर आधारित फिल्म "पुनर्जागरण’ बनाई है, जिसके निर्माण में झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ का विशेष सहयोग व दिशा-निर्देशन रहा। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर 26 जून को रिलीज होगी। इसके कुछ दिन बाद अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म एयरटेल, वीआइ, अमेजन ओवरसीज, एमएक्स प्लेयर पर भी रिलीज की जाएगी। फिल्म प्रमाणन बोर्ड कोलकाता से फिल्म को "यू" सर्टिफिकेट मिला है। इस फ़िल्म में अभिनेता मुकेश राम प्रजापति (एमआरपी) स्वामी विवेकानंद, दीपक झा रामकृष्ण परमहंस, तापस चक्रवर्ती गिरीशचंद्र घोष, राकेश सिन्हा देवेंद्रनाथ टैगोर, बबिता श्रीवास्तव मां शारदा, चंदा कुमारी सिस्टर निवेदिता, बसंत कुमार मिश्रा प्रोफेसर मैक्समूलर, यश कुमार प्रोफेसर हेस्डी और अजित अरोड़ा हरमोहन के किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा, शैलेंद्र भारती, अभिषेक कुमार, उज्जवल सिन्हा व पूरन शिव ने गीतों में अपनी आवाज़ दी है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक आरंभ बैंड हज़ारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू ने दिया है। गीतों के म्यूजिक अजय मिश्रा ने दिए हैं। गीतों की रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग मुंबई के अशोक होंडा स्टूडियो में की गई है, जबकि व्याइसओवर व अन्य रिकॉर्डिंग हजारीबाग के आरंभ बैंड स्टूडियो में की गई है। फिल्म के गीतकार शिक्षाविद डाक्टर हरेराम पांडेय, संदीप मुखर्जी व गजानंद पाठक हैं। मूल कथा लेखक और निर्माता गजानंद पाठक हैं। लेखक एवं निर्देशक अनिरुद्ध उपाध्याय हैं, एडिटिंग नवीन उपाध्याय, छायांकन अनिरुद्ध उपाध्याय, ड्रोन राज वर्मा व उमाशंकर झा, वीएफएक्स पिंटू कुमार, सहयोगी निर्देशक अनुराग कुमार, पेंटिंग शशिभूषण, मेकअप एवं आर्ट उमेश कुमार, कॉस्ट्यूम अंशु कुमार, अर्जुन नारायण राणा हैं।

झारखंड में फिल्म उद्योग के लिए होगा मील का पत्थर

फिल्म में झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ के महासचिव उमाशंकर झा व संघ का फिल्म के प्रति विशेष सहयोग रहा है। झा ने कहा कि झारखंड फिल्म निर्माता संघ द्वारा झारखंड में फिल्म उद्योग की परिकल्पना को साकार करने के प्रयासों में यह फिल्म भी मील का पत्थर साबित होगा। फिल्म निर्माण का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि स्वस्थ मनोरंजन और समाज को शिक्षित करना, उन्हें सही ज्ञान देना भी है। इस उद्देश्य पर यह फिल्म खरी उतरती है। कथा लेखक और निर्माता गजानंद पाठक ने कहा कि दिल में इच्छा थी कि स्वामी जी पर फिल्म बनाऊं। वह आज सफल हुआ और ये सब स्वामी जी की कृपा ही है। फिल्म की शूटिंग हज़ारीबाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई है। वर्तमान समय में व्यवसाय से हटकर समाज व देश को संदेश देने वाली फिल्में कम ही बनती हैं। ऐसे में फ़िल्म "पुनर्जागरण’ समाज को नई दिशा देगी, नौजवानों के बीच में प्रेरणा देने का कार्य करेगी। इस फिल्म में स्वामी विवेकानंद के मजबूत भारत की परिकल्पना को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। इसके साथ ही साथ भारत माता जो अपना गौरव खोती जा रही थी, सनातन धर्म पतन की राह पर था, अंग्रेजों द्वारा भारत के असंख्य मानवों पर अत्याचार और जुल्म हो रहा था, इन बातों से व्यथित स्वामी विवेकानंद को टीबी होने वाली है, फिर भी उनकी उम्मीद दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

chat bot
आपका साथी