क्रिसमस पर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई, बांटे गिफ्ट, मिठाई व केक

घाटशिला के गिरिजाघरों में शुक्रवार को क्रिसमस पर प्रभु यीशु का जन्म पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म पर्व पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मऊभंडार स्थित संत एंथोनी चर्च व एगंलिकन प्रोटेस्टेंट चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा हुई..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 08:30 AM (IST)
क्रिसमस पर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई, बांटे गिफ्ट, मिठाई व केक
क्रिसमस पर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई, बांटे गिफ्ट, मिठाई व केक

संवाद सहयोगी, घाटशिला : घाटशिला के गिरिजाघरों में शुक्रवार को क्रिसमस पर प्रभु यीशु का जन्म पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म पर्व पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मऊभंडार स्थित संत एंथोनी चर्च व एगंलिकन प्रोटेस्टेंट चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। चर्चों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। चर्च में प्रभु यीशु का संदेश सुनाया गया। प्रभु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। मऊभंडार स्थित एगंलिकन प्रोटेस्टेंट चर्च में फादर थामस बी कुजूर ने यीशु के जन्म पर्व पर प्रभु का संदेश सुनाया। प्रार्थना सभा में कहा गया कि परमेश्वर के पास एक ही बेटा था, जिसे उन्होंने मानव कल्याण के लिए दिया। परमेश्वर ने इतना बड़ा बलिदान दिया। जन्म पर्व पर अपने आप को पिता परमेश्वर के हाथों में समर्पित करें। हमारे और परमेश्वर के बीच जो चिन्ह है, उसे कभी न भूलें। सच्चाई की राह पर चलें। चर्च कमेटी के अध्यक्ष राजा अशोक लाल, सचिव आरएफ बाजराय, बी कच्छप समेत कई उपस्थित थे। प्रभु यीशु के जन्म पर्व पर झूमे लोग : मऊभंडार एगंलिंकन प्रोटेस्टेंट चर्च में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु का जन्म पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। जन्म पर्व पर लोग खुशी से झूम उठे। केक खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। गिरजाघरों में विधायक ने भिजवाया केक : विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर झामुमो प्रखंड कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियनाथ बास्के ने विभिन्न गिरजाघरों में क्रिसमस का केक पहुंचाया। विधायक की ओर से बरबरा, ग्रेस यूनियन, सीएनआइए, पोस्टालिक, बेथल, जीएल, बिलीबिएर्ड, बेथल होम, एजी मिशन, सोमायडी स्थित जीएल चर्च में केक पहुंचाया गया। धूमधाम से मना क्रिसमस, बंटी मिठाइयां व गिफ्ट : शुक्रवार को मुसाबनी में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ । मुसाबनी, सुरदा, गिरिशडांगा समेत विभिन्न चर्चो में क्रिसमस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुसाबनी स्थित संत बारबरा चर्च, ग्रेस यूनियन चर्च, बेथल होम चर्च मुसाबनी, बेथल होम बेनाशोल आदि में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

चर्च से निकलकर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक बांटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई। बेथल होम के बच्चों ने क्रिसमस के अवसर पर जमकर मौज-मस्ती की। सांता क्लाज बनकर बच्चों ने सभी बच्चों को टाफी व केक बांटे। बेथल होम के निदेशक लिविगस्टन जोसेफ की ओर से क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक भोज दिया गया। भोज में बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। बच्चों को प्रभु का संदेश सुनाते हुए उपहार भी भेंट किए गए। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म से पहले की आराधना में सुख-समृद्धि व विकास के लिए प्रार्थना की गई। गिरजाघरों में यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया और केक खिलाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।

chat bot
आपका साथी